Noida News : CM योगी ने गौतमबुद्ध नगर को दी 1718 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

:- पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम और माफिया दोनों ठंडे हो गए हैं : योगी आदित्यनाथ

नोएडा :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेक्टर 21A नोएडा स्टेडियम में 1718.66 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। जिनमें नोएडा को 1387.40 एवं ग्रेटर नोएडा को 331.26 करोड़ की सौगात दी है। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए रविवार को हुई बारिश का जिक्र करते हुए माफियाओं पर हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने कहा करीब 3 दिन पहले मैं बलरामपुर, अंबेडकरनगर और गोरखपुर गया था। वहां पर बहुत गर्मी थी, लेकिन जब मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ  आ रहा था तो सोचा कि वहां भी इतनी भीषण गर्मी होगी। लेकिन आज मौसम की कितनी बड़ी कृपा है। जैसे माफिया उत्तर प्रदेश में ठंडे हो गए, वैसे मौसम भी ठंडा हो गया। मुझे सुबह पता चला कि नोएडा में बारिश हो रही है। सब सोच रहे थे कि कैसे कार्यक्रम होगा। मैंने कहा सब अच्छा होगा। परेशान मत होइए। सीएम योगी ने उसकी बढ़ती हरकतों के चलते पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा 1947 में बंटवारे के बाद से भारत दिन पर दिन खुशहाल हो रहा है। वहीं पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों के चलते आज 1-1 रोटी को मोहताज है। वह दिन दूर नहीं जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया ठंडे हो रहे हैं पाकिस्तान भी एक दिन ठंडा हो जाएगा। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी एकता पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वाजपेयी और आडवाणी जी के समय भी ऐसी एकजुटता हुई थी, लेकिन अब समय बदल गया है। लोकतंत्र को बचाने के नाम पर आज फिर से लोकतंत्र विरोधी दल भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ  नहीं बल्कि लोकतंत्र के ही खिलाफ खड़े हैं। समाजवादी पार्टी की ओर इशारा करते हुए कहा कि सपा का तो इतिहास रहा है। कभी कांग्रेस के साथ तो कभी बसपा के साथ, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगती। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से 6 साल पहले जेवर और जंगल में कोई फर्क नहीं था। यह वही जेवर है जिसे आज विश्व का सबसे बड़ा एयर पोर्ट मिला है। लोग दिल्ली रहना पसंद करते थे मगर नोएडा, ग्रेटर नोएडा आने से कतराते थे। आज दिल्ली तो क्या देश के हर कोने  के साथ ही विदेशों से लोग यहा आकर रह रहे हैं। यहां के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित माहौल के चलते यहां बड़ी मात्रा में विदेशी निवेश हो रहा है।

इस अवसर पर मुख्य तौर पर मौजूद रहे

इस मौके पर मंच पर सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक पंकज सिंह, धीरेंद्र सिंह, तेजपाल नागर, विमला सोलंकी तथा मीनाक्षी सिंह, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, सत्येंद्र सिसोदिया, नंद गोपाल नंदी, जसवंत सैनी, बृजेश सिंह, लक्ष्मी राज सिंह, श्रीचंद शर्मा, नरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, डॉ चंद्रमोहन और मनोज कुमार सिंह के सहित भाजपा के दिग्गज नेता व विधायक मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]