Uttar Pradesh : यात्री को शौचालय में बंद कर कर्मचारी हुआ लापता


:- शौचालय में बंद युवक का वीडियो हुआ वायरल
:- कई घंटों तक टोल प्लाजा के शौचालय में बंद रहा युवक

उत्तरप्रदेश :- बृजघाट स्थित टोल प्लाजा पर बनाए गए सर्वाजिनक शाैचालय में गए यात्री को वहा तैनात एक कर्मचारी बंद कर ताला लगाकर लापता हो गया। करीब तीन घंटे तक शाैचालय में परेशान हुए यात्री ने सीसा तोड़ कर वहां से गुजर रहे राहगीराें से मदद के लिए आवजा लगाई। आवाज सुनकर आए राहगीरों ने जैसे तैसे कर उसको बाहर निकाला। इस दौरान सीसा तोड़ने पर यात्री घायल हो गया।


दिल्ली-लखनऊ बृजघाट हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों सहित राहगीरों को सुलभ शाैचालय के लिए टोल प्लाजा पर दोनोें साइड पर शौचालय का निर्माण किया गया है। यहां पर अलग अलग कर्मचारी को भी तैनात किया गया है। लेकिन वह कर्मचारी समय समय पर लापरवही करते नजर आते है। कर्मचारियों की लापरवाही का एक नजारा शुक्रवार की दोपहर को देखने को मिला। दोपहर के समय एक यात्री वहां बने शाैचालय में लघु शंका करने के लिए चल गया। इसी बीच कर्मचारी ने बिना किसी जांच किए शौचालय का ताला लगा दिया, और वहां से लापता हो गया। इसी बीच यात्री बाहर आया तो दरवाजा बंद देखकर वह दंग रह गया। उसने काफी शोर मचाया लेकिन उसकी आवाज बाहर नहीं नहीं आ पाई। जिसके कारण तीन घंटे तक वह शौचालय में बंद रहा। अंत: में पीड़ित ने शौचालय के सीसा तोड़कर बाहर को आवाज लगाई। इस दौरान सीसा तोड़ने से उसका हाथ भी जख्मी हो गया। इसी दौरान उनका शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने वहां पर पहुंच कर जैसे तैसे कर उसको बाहर निकाला। इस दौरान युवक की हालत भी बिगड़ गई।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.