Noida News : नोएडा मीडिया क्लब चुनाव 2025 का कार्यक्रम जारी


:- एल. बी. सिंह और रवि संदूज बनाए गए चुनाव अधिकारी

नोएडा। नोएडा मीडिया क्लब की कार्यकारिणी ने आगामी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। क्लब के मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में एल. बी. सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में रवि संदूज को नियुक्त किया गया है। इन दोनों अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की। चुनाव प्रक्रिया के तहत एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष और तीन कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए चुनाव होंगे।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार

चुनाव कार्यक्रम निम्नानुसार 19 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का प्रकाशन दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

20 जनवरी 2025 : मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज करने का समय शाम 3 बजे तक रहेगा।

21 जनवरी 2025 : नामांकन पत्रों का वितरण शुरू होगा और यह प्रक्रिया 23 जनवरी दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी।

22-23 जनवरी 2025 : नामांकन पत्र दाखिल करने का समय शाम 3 बजे तक रहेगा। इसी दिन शाम 5 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

24 जनवरी 2025 : नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक पूरी होगी। वैध नामांकन की अंतिम सूची शाम 5 बजे तक जारी की जाएगी।

31 जनवरी 2025 : मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू होगी। परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा।

चुनाव में भाग लेने के लिए विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुल्क

अध्यक्ष: ₹10,000

उपाध्यक्ष: ₹10,000

महासचिव: ₹7,500

कोषाध्यक्ष: ₹5,000

कार्यकारिणी सदस्य: ₹2,500

नामांकन पत्र की फीस ₹500 रखी गई है।

एल. बी. सिंह ने कहा

चुनाव अधिकारी एल. बी. सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होगी। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे समय पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और क्लब के लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करें।

सहायक चुनाव अधिकारी रवि संदूज ने जानकारी दी कि सभी गतिविधियों की जानकारी क्लब के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी।

नोएडा मीडिया क्लब का यह चुनाव क्लब के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]