October 9, 2026
Screenshot_20250118_005702_Google


नई दिल्ली।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार देर रात दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आसपास सड़कों, फुटपाथों और सबवे पर डेरा डाले कई मरीजों और उनके परिवारों से मुलाकात की। राहुल ने मरीजों से उनका हाल-चाल जाना। साथ ही उनकी समस्याओं और शिकायतों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र तथा दिल्ली सरकार पर उनके प्रति “असंवेदनशीलता” दिखाने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, “बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी और सरकारी असंवेदनशीलता। आज मैं एम्स के बाहर मरीजों और उनके परिवारों से मिला, जो दूर-दराज से इलाज की आस में आए हैं।

उन्होंने आगे लिखा, “इलाज की राह में वे सड़कों, फुटपाथों और सबवे पर सोने को मजबूर हैं-ठंडी जमीन, भूख, और असुविधाओं के बीच भी बस उम्मीद की एक लौ जलाए बैठे हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।

Author

You may have missed