ग्रेटर नोएडा में उबर कैब लूटने वाले बदमाश पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सके। वारदात के महज 24 घंटे के भीतर ईकोटेक प्रथम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई कार, मोबाइल और अवैध हथियार भी बरामद हुए।
News Diary Today |
ग्रेटर नोएडा न्यूज़ : ग्रेटर नोएडा की थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उबर (Uber) कार लूटने वाले एक शातिर गिरोह का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बता दें कि बदमाशों ने दिल्ली से दनकौर जाने के लिए उबर ऐप के जरिए एक स्विफ्ट डिजायर कार बुक की थी और यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौका पाकर बदमाशों ने ड्राइवर को तमंचा दिखाया और उसकी कार व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।पीड़ित ड्राइवर की शिकायत पर थाना ईकोटेक प्रथम में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।अगले ही दिन (27 जुलाई 2026) पुलिस ने यमुना पुस्ता AMR के पीछे चेकिंग लगाई। संदिग्ध कार को रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। घायल बदमाशों की पहचान रमन शर्मा (पुत्र दिनेश शर्मा) और अभिषेक सिंह (पुत्र प्रमोद सिंह) के रूप में हुई। मौके से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार (HR55AZ0360) और लूटा हुआ मोबाइल फोन,दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल किए गए दो अन्य मोबाइल फोन बरामद किए।दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य नेटवर्क की बारीकी से जांच कर रही है।
हाईटेक सर्विलांस से ट्रैप: सीसीटीवी और मुखबिर की सटीक सूचना पर एक्शन
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी (ADCP) संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने 24 घंटे में उबर कैब लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, यमुना एक्सप्रेस-वे पर मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रमन शर्मा और अभिषेक सिंह से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, मोबाइल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। इस मामले में विस्तृत जानकारी के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।