सेक्स रैकेट का पर्दाफाश


दिल्ली पुलिस ने 10 विदेशी महिलाओं को छुड़ाया


नई दिल्ली:- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा ने दिल्ली में मानव तस्करों के एक गिरोह द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 10 विदेशी महिलाओं को उनके चंगुल से छुड़ाया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 5 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान मोहम्मद अरूप (31), चंदे साहिनी उर्फ राजू (30), अली शेर तिलदादेव (48) और तुर्कमेन नागरिक अजीजा जुमायेवा और मेरेदोब अहमद के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच), विचित्र वीर सिंह ने बताया कि आरोपी लोग विदेशी महिलाओं को सेक्स वर्कर का काम करने के लिए लुभाते थे और उन्हें उज्बेकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों से भारत लाकर वेश्यावृत्ति में शामिल करते थे। उन्होंने कहा, “गुप्त सूचना मिलने पर एक पुलिस कांस्टेबल को फर्जी ग्राहक के तौर पर मालवीय नगर के एक पटे पर भेजा गया और एक अन्य कर्मी बाहर तैनात किया गया और वास्तविक पहचान छिपाकर एजेंटों से संपर्क किया गया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों एजेंटों को मौके से दबोच लिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया, लगातार पूछताछ करने पर पता चला कि जुमायेवा और उसका पति मेरेदोब अहमद इस रैकेट के सरगना हैं। एक अन्य आरोपी अली शेर ने विदेशी महिला को भारत में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था और यहां आने के बाद उसने उन्हें दंपत्ति को सौंप दिया। अधिकारी के मुताबिक उक्त परिसर को जुमायेवा के एक एजेंट ने किराए पर लिया था और वह अभी भी फरार बताया जा रहा है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *