October 10, 2026

अचानक विमान के नीचे घुस गई कार

0
IMG_20220802_154325

पहिए के पास जाकर रुकी,टला हादसा

नई दिल्ली:- दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस इस एयरपोर्ट पर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल इंडिगो का एक विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल टी-2 पर पार्क किया गया था। अचानक विमान के ठीक नीचे एक कार खड़ी कर दी गई। 

मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ,जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि विमान के नीचे अचानक एक तेज रफ्तार कार आकर रुकती है। बताया जाता है कि यह गो ग्राउंड मारुति व्हीकल है। 

गनीमत यह रही कि इस कार ने विमान में टक्कर नहीं मारी वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। यह विमान दिल्ली से पटना जाने के लिए उड़ान भरने वाला था। लेकिन उससे पहले यह बड़ी घटना हुई है। हालांकि घटना में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed