October 13, 2026

बिजली के खम्भे में लगी आग ने लिया विकराल रूप, कई वाहन आए चपेट में

IMG_20230817_124614


नई दिल्ली।
दिल्ली के उत्तम नगर स्थित मंसाराम पार्क में बुधवार देर रात उस वक़्त अफरा तफरी मच गई , जब सी ब्लॉक के एक बिजली के खम्भे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आस पास खड़े वाहन भी आग की चपेट में आ गए। घटना में वहां खड़ी एक रेसर मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। इतना ही नहीं कुछ अन्य वाहनों व आस पास के घरों और दुकानों में भी आंशिक नुकसान होने की सूचना है।


आग इतनी भयावह थी कि कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर दमकल विभाग , बिजली विभाग और पुलिस विभाग के लोग मौके पर पहुंचे। खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है।

Author

You may have missed