कल पूरी दुनिया देखेगी ‘सुपरमून’

कल धरती के पास आएगा चंद्रमा

नई दिल्ली:-  साल 2022 की सबसे बड़ी खगोलीय घटनाओं में से एक मानी जा रही घटना को बुधवार को पूरी दुनिया देखेगी। इसे  ‘सुपरमून’ के रूप में कल अर्थात 13 जुलाई को देखा जा सकता है। जब चंद्रमा अपनी कक्षा में धरती के सबसे करीब होता है, तब सुपरमून दिखाई देता है। बुधवार गुरु पूर्णिमा के दिन आसमान में सुपरमून का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। हर दिन की तुलना में चांद बहुत बड़ा, चमकीला और गुलाबी नजर आएगा। हालांकि 

इसके अलावा सुपरमून के कुछ घंटों बाद फुलमून नजर आएगा जिसे दो से तीन दिन तक देख सकते हैं।

क्या होता है सुपरमून:

जब चांद अपने आकार से ज्यादा बड़ा दिखाई देता है,तो इस खगोलीय घटना को सुपरमून कहा जाता है। इसके साथ ही हर दिन से ज्यादा चमकदार नजर आएगा। यह इसलिए होता है कि इस दौरान चांद और धरती की दूरी बहुत कम हो जाती है। 13 जुलाई को धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम हो जाएगी। सुपरमून के दौरान चंद्रमा की दूरी धरती से सिर्फ  357,264 किलोमीटर रहेगी। 

तटीय इलाकों में आ सकता है तूफान:

सुपरमून का असर समुद्र भी दिखाई देगा। सुपरमून की वजह से समुद्र में उच्च और कम ज्वार की बड़ी श्रृंखला देखी जा सकती है। खगोलविदों के मुताबिक, सुपरमून के दौरान तटीय इलाकों में तूफान आ सकता है और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *