October 9, 2026

किन्नर बनकर रह रहे दो बांग्लादेशी गिरफ्तार ,जासूसी का शक

Screenshot_20250116_220700_Google


नई दिल्ली।


दिल्ली में ट्रांसजेंडर बनकर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा। पुछताछ में पता चला कि वह पिछले 10 साल से भारत में अवैध रूप से रह रहा था। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठिये का नाम एम ए खान है।


पुलिस ने बताया कि कुछ ट्रांसजेंडर के ग़ैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिली थी। एमें खान को हिरासत में लेकर पुलिस ने आइडेंटिटी प्रूफ दिखाने को कहा पर वह दिखा नहीं पाया। पूछताछ करने पर कबूल किया कि वह ढाका के पास का रहने वाला है।

दिल्ली पुलिस एमें को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया पूरी करने में लग गयी है।
दरअसल कुछ दिनों पहले खुफिया एजेंसियों ने भी पुलिस को इनपुट दिया था कि भारत में बांग्लादेशी जासूस किन्नर के तौर पर हो सकते हैं।

इनके लिए सबसे आसान होता है रेड लाइट और दूसरी जगह पर घूम कर जासूसी करते हुए जरूरी जानकारी निकालना। हालांकि पकड़े गए किन्नर का जासूसी से क्या कनेक्शन है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस लगातार बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ मुहिम चलाए हुए हैं. इस ऑपेरशन में अब तक 100 के करीब बांग्लादेशी घुसपैठियों को पड़कर पुलिस डिपोर्ट कर चुकी है।

Author

You may have missed