noida : बहलोलपुर शिव मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीणों ने किया हंगामा

:- मंदिर में मिले खून के निशान

:- शिवलिंग और मूर्तियों क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई

:- पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज

नोएडा :- दिल्ली से सटे नोएडा के बहलोलपुर गांव मैं असामाजिक तत्वों द्वारा शिव मंदिर के अंदर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।ग्रामीण वासियों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उन्होंने मंदिर के अंदर खून निशान और खंडित मूर्तियां देखी।मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर भारी संख्या में जमा होकर हंगामा किया है।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने में जुट गई, इस बीच ग्रामीणों ओर पुलिस के बीच थोड़ी नोकझोक भी हुई, वहीं पुलिस जांच कर रही है आखिर मंदिर में तोड़फोड़ किसने की है, पूरा मामला नोएडा के थाना सेक्टर 63 का है।ग्रामीण वासियों ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की।

मंदिर में मिले खून के निशान, मूर्ति और शिवलिंग क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले

पूरा मामला नोएडा के थाना सेक्टर 63 स्थित बहलोलपुर गांव के शिव मंदिर का है, जहां देर रात मंदिर की मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया, सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो वह मंदिर की हालत को देख चौक गए, मंदिर के अंदर जहां-तहां खून के निशान भी मिले हैं गांव में ये खबर आग की तरह फैली खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

अब इस मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

सूचना पर पहुंची पुलिस और उच्चाधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।इस दौरान मौके पर घंटों तक हंगामा चलता रहा और लगभग 3 घंटे के हंगामे के बाद ग्रामीण शांत हुए। इस मामले में फिलहाल पुलिस मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी मंदिर के आसपास बने घरों के लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *