सीएम ने NSG कमांडो और पुलिस के संयुक्त अभ्यास का किया अवलोकन

लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एन0एस0जी0) तथा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आतंकी घटनाओं से सफलतापूर्वक निपटने हेतु किए गए संयुक्त अभ्यास ‘गाण्डीव-ट’ का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने एन0एस0जी0 की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। एन0एस0जी0 कमाण्डो द्वारा आतंकवादी घटना से निपटने के लिए की जाने वाली कार्यवाही का प्रस्तुतीकरण भी किया गया जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पूर्व मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, स्पेशल डी0जी0 कानून व्यवस्था प्रशान्त कुमार सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]