योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक : सालों से जमे अफसरों की कुर्सी हिली, शिक्षा-प्राधिकरण एवं स्वास्थ विभाग सहित सभी विभागों में हड़कंप!

लखनऊ/नोएडा: योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए शिक्षा विभाग, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों और पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों के तबादले कर शासन ने साफ संदेश दिया है कि अब जवाबदेही और प्रदर्शन ही प्राथमिकता होगी। 27 DIOS के तबादलों, प्राधिकरणों में नई तैनातियों और स्थायी DGP की नियुक्ति से प्रदेश की नौकरशाही में हड़कंप मच गया है।

News Diary Today, Lucknow

Noida / lucknow : योगी सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में कसावट के लिए बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया है। लंबे समय से एक ही पद और जिले में जमे अधिकारियों को हटाते हुए शासन ने शिक्षा विभाग, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों और पुलिस महकमे में एक साथ बड़े फेरबदल किए हैं। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इसे प्रशासनिक मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त करने की रणनीति माना जा रहा है। बता दें कि शासन ने इस बार ‘नॉन डिस्टर्बिंग’ तबादलों की परंपरा तोड़ी है। यानी शिकायतों के बावजूद अफसरों को बचाकर बराबर या बेहतर पोस्टिंग देने का दौर खत्म। कई विवादित अफसरों को लूप लाइन या कम महत्व के पदों पर भेजा गया है और प्रमुख सचिव की ओर से सभी स्थानांतरित अफसरों को 3 दिन में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 1 जून से नया शैक्षणिक सत्र और विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासनिक विशेषज्ञों के मुताबिक एक ही जगह जमकर नेटवर्क बनाने वाले अफसरों पर शिकंजा कसना जरूरी था। DIOS, प्राधिकरण के प्रबंधक और पुलिस के बड़े पद फील्ड में सीधे नीति लागू करते हैं। इनमें बदलाव से काम की गति और पारदर्शिता बढ़ेगी और सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में सचिवालय, राजस्व और पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर फेरबदल संभव है। शासन का संदेश साफ है: परफॉर्मेंस दो या कुर्सी छोड़ो। तबादला सूचियां जारी होने के बाद विभागों में हलचल तेज है। नए अफसरों के चार्ज लेने के बाद फील्ड में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।

1. माध्यमिक शिक्षा विभाग: 27 DIOS बदले, 3 साल का नियम लागू

माध्यमिक शिक्षा विभाग में लखनऊ समेत 27 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए। तबादला नीति के तहत 3 साल से ज्यादा समय से एक ही जिले में जमे DIOS को हटाया गया है।

प्रमुख बदलाव:

  • लखनऊ: देवेंद्र कुमार पांडेय नए DIOS बने

प्रयागराज: संतोष कुमार राय को जिम्मेदारी

कानपुर नगर: प्रवीण कुमार तिवारी DIOS नियुक्त

आगरा: रविंद्र पाल सिंह प्रभारी DIOS

गौतमबुद्धनगर: चंद्रशेखर को तैनाती

गाजियाबाद: बुद्ध प्रिय सिंह नए DIOS

बाराबंकी: अमिता सिंह को DIOS बनाया गया, पहले DIET उन्नाव में उप प्राचार्य थीं

सहारनपुर: जय करन यादव, बागपत: राजीव कुमार यादव, बलिया: मनोज कुमार मिश्र DIOS बने और इसके साथ ही JDE, DDE और ADE स्तर के अफसरों के भी तबादले हुए हैं।

  1. औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में फेरबदल*
    नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण, यूपीसीडा, गीडा और बीड़ा झांसी में बड़े स्तर पर अफसर बदले गए। शासन ने भरोसेमंद अधिकारी विजय रावल को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में उप महाप्रबंधक (सिविल) बनाया है।

अन्य तबादले:

– सत्येंद्र गिरी, वरिष्ठ प्रबंधक नोएडा, को यमुना अथॉरिटी भेजा गया

– धर्मेंद्र कुशवाहा और बृजेश कुमार कश्यप, यूपीसीडा से, नोएडा में प्रबंधक बने

– प्रभात यादव को नोएडा में प्रबंधक (सिविल) की जिम्मेदारी

– कुलदीप कुमार को ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया

– योगेंद्र पाल सिंह, ग्रेटर नोएडा, को बीड़ा झांसी भेजा गया और सालों से एक ही प्राधिकरण में जमे प्रबंधक, OSD और सहायक निदेशक स्तर के अफसरों को हटाया गया है।

3. चार साल बाद मिला स्थाई DGP

मई 2022 में मुकुल गोयल को हटाए जाने के बाद से खाली चल रहे स्थाई DGP के पद पर राजीव कृष्ण की नियुक्ति की गई है। 1991 बैच के IPS राजीव कृष्ण अब तक कार्यवाहक DGP थे। UPSC ने 26 मई की बैठक में रेणुका मिश्रा, पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण का पैनल फाइनल किया था। यूपी सरकार ने राजीव कृष्ण के नाम पर मुहर लगाई। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत उन्हें 2 साल का फिक्स कार्यकाल मिलेगा। (News Diary Today)