रेकी कर देते थे चोरी को अंजाम : एफएनजी सर्विस मार्ग से दबोचे गए दो अभियुक्त, कबूलीं कई वारदातें।

News Diary Today, Noida |

Noida News : थाना सेक्टर-142 पुलिस को अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान पुष्पेंद्र शाहू उर्फ अतुल कुमार (पुत्र लखन सिंह) और अभय उर्फ अक्की (पुत्र देशराज) के रूप में हुई है। इन्हें एफएनजी सर्विस मार्ग पर मेट्रो लाइन के पास से दबोचा गया। बता दें कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें शामिल दो चोरी के लैपटॉप,दो चोरी के मोबाइल फोन तथा 2,500 नकद चोरी का सामान बेचने से मिले पैसे।

चोरी करने का तरीक़ा?

पकड़े गए चोरों ने बताया कि वे पहले घनी बस्तियों में स्थित मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद खुली खिड़कियों या सुनसान जगहों पर खड़ी कारों को अपना निशाना बनाते थे। कार का शीशा तोड़कर कीमती लैपटॉप और मोबाइल फोन चुरा लेते थे। इन सामानों को वे सस्ते दामों में बेचकर आपस में पैसे बांट लेते थे।थाना सेक्टर-142 पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा?

पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्तों ने क्षेत्र में की गई कई चोरियों की बात स्वीकार की है:

पहली घटना- 27 मई 2026: ग्राम शाहदरा स्थित एक घर से मोबाइल फोन चोरी किया था।

दूसरी घटना- 12 मई 2026: केशव आईटी पार्क के सामने खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर 01 लैपटॉप और 01 मोबाइल उड़ाया था।

तीसरी घटना- 21 अप्रैल 2026: शांति निकेतन अपार्टमेंट के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा 01 लैपटॉप चोरी किया था। (News Diary Today)