16 September 2022 Today Horoscope : पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

दिनांक 16 सितम्बर 2022दिन शुक्रवार
विक्रम संवत 2079 (गुजरात-2078)शक संवत 1944
अयन दक्षिणायन ऋतु वर्षा ऋतु
मास अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि षष्ठी 12:19 तक तत्पश्चात सप्तमी नक्षत्र कृत्तिका 09:55 तक तत्पश्चात रोहिणी
योग वज्र 05:51 तक तत्पश्चात सिद्धि करण वणिज 12:19 तक तत्पश्चात भद्रा 01:12 तक तत्पश्चात बव
अयन सूर्य दक्षिणायन राहुकाल 10:29 से 12:01 तक
सूर्योदय 05:52सूर्यास्त 18:10

NEWS DIARY TODAY – DAILY HOROSCOPE

आज का राशिफल


जन्मदिन विशेष
NEWS DIARY TODAY WISHES YOU HAPPY BIRTHDAY!!!

मूलांक 6 के जातक बहुत मेहनती होते हैं. इन्हें यात्रा करना बहुत पसंद होता है. अच्छा खाना और सुंदर कपड़े पहनना इनका शौक होता है. इनकी नज़र में न्याय और आदर्श बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. ये देखने में सुंदर और प्रभावशाली होते हैं. मूलांक 6 वाली स्त्रियां बहुत सुंदर होती हैं. ये कलाप्रेमी होते हैं और इनमें सौंदर्य के प्रति आकर्षण होता है।

शुभ दिनांक : 3,6,9,12,15,22,शुभ अंक : 3,6,9,12,15,18,21
शुभ माह : 1,3,5,7,9शुभ वर्ष : 2024, 2028, 2031 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी बटुक भैरव शुभ रंग : लाल, गुलाबी, पीला
BIRTHDAY SPECIAL – NEWS DIARY TODAY

कैसा रहेगा यह वर्ष
आपकी जन्मतिथि के अनुसार नौकरी करने वाले लोगों को इस वर्ष अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। वर्ष की शुरुआत में आप नौकरी में बदलाव कर सकते हैं और आपको एक अच्छी नौकरी मिल सकती है। वर्ष के मध्य में नौकरी बदलने से बचें। इस समय में आप अपने काम पर जितना ज्यादा ध्यान दे पाएंगे, उसका आप को लाभ मिलेगा और वर्ष के उत्तरार्ध में आपको अच्छी पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। पूंजी निवेश करना पड़ेगा और आप के खर्चे बढ़ेंगे, जो बिजनेस को संभालने में थोड़ी सी अड़चनें पैदा करेंगे, फिर भी आप अपनी सजगता और कार्यकुशलता के बल पर अच्छी स्थिति प्राप्त कर पाएंगे।