उत्तर प्रदेश पूर्व कारागार मंत्री अयूब अंसारी ने केंद्र व प्रदेश बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

रविवार को नोएडा सेक्टर 29 नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी और उत्तर प्रदेश के पूर्व कारागार मंत्री अयूब अंसारी ने लोहिया वाहिनी महानगर की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। प्रेसवार्ता में सपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।


कार्यक्रम का आयोजन सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग और लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अजीम अली जैदी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी, सपा महानगर महासचिव शंभु प्रसाद पोखरियाल, सपा महानगर उपाध्यक्ष शकील सैफी जितेंद्र यादव प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी लखन यादव जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सपा प्रवक्ता गौरव कुमार यादव ने किया।


सपा नेता जावेद आब्दी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही माह बचे है। इसलिए कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाए। घर-घर जाकर सपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाए। भाजपा सरकार का जाना तय है। साढ़े चार साल के शासनकाल में भाजपा एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी है। भाजपा सरकार झूठ का पुलिंदा है।सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। यहां केवल हिटलरशाही चल रही है। आवाज उठाने वालों पर लाठियां चलायी जा रही हैं। बेगुनाह लोगों पर मुकदमे लगाए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री अयूब अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल जुमलों वाली है। विकास नाम की कोई चीज नहीं है। न ही बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है। बहन बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। तरह-तरह के कानून लाकर सरकार किसान को बर्बाद करने पर आमादा है। वर्ष-2022 का चुनाव उत्तर प्रदेश के साथ।


देश की दिशा-दिशा तय करेगा। सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, बेरोजगार, महिलाएं और बहन बेटियां अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। भाजपा ने सभी के साथ धोखा किया है। वहीं सपा नेता सुनील चौधरी ने कहा कि लोग भी कोरोना महामारी से ठीक ढंग से उबर भी नहीं पाए है कि बेतहाशा महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। वहीं सपा नेता जितेंद्र यादव ने कहा 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनने जा रही है लोग बीजेपी सरकार की तानाशाही बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है आगामी विधानसभा चुनाव में विकास, किसान बेतहाशा बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम आदि प्रमुख मुद्दे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *