Noida : हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रशासन ने कसी कमर


उप श्रम आयुक्त गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में एम०एस०एम०ई० एसोसिएशन एवं एन०ई०ए० संगठन के साथ हुई बैठक

नोएडा/ग्रेटर नोएडा:- हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रशासन ने जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए शनिवार को उप श्रम आयुक्त गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में एम०एस०एम०ई० एसोसिएशन एवं एन०ई०ए० संगठन के साथ बैठक की गई। उप श्रम आयुक्त गौतमबुद्धनगर सुभाष चन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिनांक 11अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक पूरे प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थित सेवायोजक संगठन के पदाधिकारियों से उप श्रम आयुक्त द्वारा अपील की गई कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाये जाने के लिए संगठन से जुड़े समस्त प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों को प्रतिष्ठान स्तर पर तिरंगा फहराये जाने का कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया जाए एवं श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा जारी विभिन्न हितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाये। उप श्रम आयुक्त द्वारा यह भी अपील की गई कि सेवायोजक संगठन अपने सभी सदस्यों/पदाधिकारियों को इस के लिए निर्देशित करें कि उनके अधीनस्थ प्रतिष्ठान स्वामी अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को तिरंगा झण्डा फहराये जाने के लिए जागरूकता के माध्यम से प्रेरित करें साथ ही प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों को इस के लिए भी जागरूक किया जाए कि वह अपने घरों एवं घरों के आस-पास के आवासीय क्षेत्र में तिरंगा झण्डा फहराये, जिससे आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम को वृहद स्तर पर सफल बनाया जा सके।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *