BMC चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले रविकांत मिश्रा।

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी टुडे, नई दिल्ली।

आज शुक्रवार,16 जनवरी 2026 को पूर्व विधायक प्रत्याशी रविकांत मिश्रा ने दिल्ली में भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्री पंकज चौधरी के आवास पर उनसे मुलाकात की और इस दौरान आज ही मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के परिणाम घोषित हुए हैं, जिसमें भाजपा-नीत गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए दशकों पुराने शिवसेना के वर्चस्व को समाप्त किया है। इसी उपलक्ष्य में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविकांत मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से मिठाई और रस मलाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

2027 के लिए अभी से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया : पंकज चौधरी

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027 के लिए अभी से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने और मुंबई में भाजपा की बड़ी जीत पर शुभकामनाएं भी दीं।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.