Noida News : अधिकारियों की मिली भगत से शहर में धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं ओवरलोडिंग वाहन-ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन आरोप

✍🏻योगेश राणा


नोएडा :- परिवहन विभाग की मिली भगत से शहर में धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं ओवरलोडिंग वाहन यह आरोप नोएडा की ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लगाया है। आज दिनांक 14 अगस्त 2024,दिन बुधवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने नोएडा मीडिया क्लब सेक्टर 29 गंगा शॉपिंग कंपलेक्स में प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। ट्रांसपोर्टरों एसोसिएशन का कहना है कि एक तरफ प्रदेश सरकार ओवरलोडिंग रोकने के लिए रोज नए-नए फ़रमान जारी करती है। लेकिन दूसरी तरफ हाईटेक शहर के नाम से मशहूर गौतमबुद्धनगर में यह आदेश शून्य हो जाता है और इस लिए शहर में जमकर ओवर लोडिंग का खेल चल रहा है।यही कारण है कि सड़कों पर बेखौफ ओवरलोडिंग वाहन चल रहे हैं। यह वाहन राष्ट्रीय संपत्ति अर्थात सड़कों का नुकसान कर रहे हैं। करोड़ों की सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढ़े इन ओवरलोडिंग वाहनों की वजह से बने हुए हैं। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई के लिए हम ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को लिखित में शिकायत की है। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगे नोएडा ट्रक टेंपो ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपति यादव ने बताया कि ओवरलोड गाड़ियों को अवैध रूप से नोएडा में प्रवेश कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया की सभी गाडियों यातायात पुलिस और ARTO कर्मचारियों द्वारा एन्ट्री लेकर चलवाया जा रहा है। जबकि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सचिव परिवहन द्वारा भी ओबरलाङ प्रतिबन्धित है। उपरोक्त एआरटीओ विभाग के द्वारा हर गाडी से रु 9,000 लिया जाता है तथा लगभग 700 से 800 गाड़ी हर रोज नोएडा में हरियाणा व राजस्थान की आती जाती है। इस प्रकार रोज लगभग 63 लाख रूपया इन गाडियों से वसूला जाता है और यातायात पुलिस द्वारा 2000 गुना 800 लगभग 16 लाख रूपये इन गाड़ियों से वसूला जाता है। इस भ्रष्टाचार के कारण ये ओवरलाड का गोरखधन्धा फल-फूल रहा है। इसे रोकने के लिए डीएनडी, कालिंदी कुंज, सिरसा कट, जेवर व यमुना एक्सप्रेसवे व बिसरख, लाल कुंआ पर 24 घण्टे नाका बन्दी करके चैकिंग की जाएं।दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की जाये, ताकि नोएडा के ट्रांसपोर्टरों के साथ न्याय हो सके, अन्यथा मजबूर होकर नोएडा के सभी ट्रांसपोर्टर 25 अगस्त को चक्का जाम करने के लिए विवश हो जायेंगे।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.