डॉ. महिपाल सिंह को वर्धना फाउंडेशन ने किया सम्मानित, दिव्यांग बच्चों के लिए 17 वर्षों से कर रहे हैं सेवा।

न्यूज़ डायरी टुडे,नोएडा

Noida News : समाज सेवा और दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट एवं एर्गोनोमिस्ट डॉ. महिपाल सिंह को वर्धना फाउंडेशन के छठे वार्षिकोत्सव समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे उनके निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. महिपाल सिंह नोएडा के सेक्टर-70 स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक हैं। वे पिछले करीब 17 वर्षों से दिव्यांग और विशेष जरूरतों वाले बच्चों के पुनर्वास, फिजियोथेरेपी और सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में अनेक बच्चों को बेहतर जीवन जीने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।

वर्धना फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में संस्थापिका वंदना सोनी ने डॉ. महिपाल सिंह को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो विशेष जरूरतों वाले बच्चों और उनके परिवारों को नई उम्मीद और दिशा प्रदान करें।

समारोह में मुख्य अतिथि मोहम्मद दानिश तथा रूपिंदर रोमी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने डॉ. महिपाल सिंह के समर्पण और समाज सेवा की भावना की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया।
डॉ. महिपाल सिंह ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि यह सम्मान उन सभी बच्चों और उनके परिवारों को समर्पित है, जिनके साथ वे वर्षों से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी दिव्यांग बच्चों के विकास और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

दिव्यांग बच्चों के लिए प्रेरणा बने डॉ. महिपाल सिंह

सेरेब्रल पाल्सी और अन्य न्यूरोलॉजिकल चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों के लिए डॉ. महिपाल सिंह का कार्य न केवल चिकित्सा सहायता तक सीमित है, बल्कि उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यही कारण है कि उन्हें समाज सेवा और पुनर्वास के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]