October 13, 2026

कौमी एकता की मिसाल : डॉ. जीनत जमाल ने नवाब सिंह नागर को बांधी राखी, 2027 चुनाव में भाजपा की जीत का लिया संकल्प!

1003031288_11zon

रक्षाबंधन पर कौमी एकता और राजनीतिक संदेश की अनोखी तस्वीर सामने आई। पसमांदा मुस्लिम समाज की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जीनत जमाल अंसारी ने भाजपा के पश्चिमी यूपी क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर को राखी बांधी और 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन का संकल्प जताया।

News Diary Today | Noida News

Noida News | कौमी एकता और भाईचारे की अनूठी मिसाल: रक्षाबंधन पर डॉ. जीनत जमाल अंसारी ने भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर को बांधी राखी, 2027 चुनाव में समर्थन का लिया संकल्प। बता दें कि सनातन धर्म के पवित्र और पावन पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। राष्ट्रवादी संस्था ‘पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ (रजि.)’ की उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष व महिला सेविका डॉ. जीनत जमाल अंसारी ने इस बार रक्षाबंधन को एक नए और बड़े संकल्प के रूप में मनाया है।डॉ. जीनत जमाल अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नवाब सिंह नागर जी के निवास पर पहुंचकर पारंपरिक तरीके से उनकी कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भावुक और ऐतिहासिक पल के दौरान दोनों नेताओं के बीच भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की झलक साफ देखने को मिली।राखी बांधने के बाद एक बहन के रूप में डॉ. जीनत अंसारी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में वह अपने बड़े भाई नवाब सिंह नागर जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करेंगी। उन्होंने संकल्प लिया कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पसमांदा मुस्लिम समाज की महिलाओं को जागरूक करेंगी और उन्हें राष्ट्रहित व विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे समाज को एक सूत्र में पिरोने वाली एक बेहद मार्मिक और सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी ने की सराहना!

इस खास और गरिमामयी अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी जी और प्रसिद्ध समाज सेवी इंजीनियर दिलशाद अंसारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. जीनत जमाल अंसारी ने समाज के सामने कौमी एकता और सामाजिक समरसता की एक बड़ी मिसाल कायम की है। यह कदम न केवल आपसी दूरियों को मिटाएगा बल्कि पसमांदा समाज की महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगा।

Author

You may have missed