Gautam Buddh Nagar: जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जेवर, दादरी और दनकौर विकासखंडों में नए खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है। तबादले के बाद अब इन क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों की मॉनिटरिंग और शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
News Diary Today | Noida News
नोएडा न्यूज़ | उत्तर प्रदेश में शासन स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में देर रात जारी हुई तबादला सूची में केवल बड़े प्रशासनिक पदों यानी आईएएस (IAS) या पीसीएस (PCS) अधिकारियों पर ही गाज नहीं गिरी है, बल्कि ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बड़ा बदलाव किया गया है। शासन के इस फैसले से हाईटेक और एजुकेशन हब बन रहे जनपद गौतम बुद्ध नगर के बुनियादी शिक्षा ढांचे को मजबूती देने के लिए तीन नए असिस्टेंट बेसिक शिक्षा अधिकारी (ABEO / खंड शिक्षा अधिकारी) मिल गए हैं। बता दें कि काफी समय से अधिकारियों की कमी से जूझ रहे गौतम बुद्ध नगर के प्रमुख ब्लॉकों में अब शिक्षा व्यवस्था की कमान तीन अनुभवी अधिकारियों के हाथों में सौंप दी गई है। नए आदेश के मुताबिक, मुद्गल जी, यशपाल जी और पोप सिंह जी की तिकड़ी अब क्रमशः जेवर, दादरी और दनकौर विकासखंडों में बेसिक शिक्षा विभाग का नेतृत्व करेगी।जानकारी के अनुसार, जिले के इन महत्वपूर्ण ब्लॉकों में लंबे समय से खंड शिक्षा अधिकारियों के पद खाली चल रहे थे, जिसकी वजह से प्राथमिक स्कूलों की मॉनिटरिंग और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। शासन के इस ब्लॉक स्तरीय बड़े फैसले के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि बुनियादी शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। नए अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पठन-पठन की गुणवत्ता बढ़ाना, शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करना और शासन की ‘निपुण भारत मिशन’ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारना होगी।
प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना ब्लॉक स्तरीय तबादला
आमतौर पर चर्चाओं में केवल वरिष्ठ आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले ही सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर नीतियों को लागू करने वाले ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का यह ट्रांसफर ब्यूरोक्रेसी में खासा चर्चा बटोर रहा है। लखनऊ से जारी इस आदेश के बाद तीनों अधिकारी जल्द ही गौतम बुद्ध नगर में अपना कार्यभार संभालेंगे, जिससे जेवर, दादरी और दनकौर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रबंधन को एक नई दिशा मिलेगी।