नोएडा के चोटपुर और छिजारसी में कई दिनों से जारी बिजली संकट खत्म होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। वैध उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर शालिनी सिंह की अधिकारियों से की गई पैरवी के बाद बिजली लौटने से इलाके में खुशी का माहौल है।
News Diary Today | Noida News
नोएडा न्यूज़ | विद्युत कनेक्शन बहाल होने पर चोटपुर और छिजारसी के वैध उपभोक्ताओं ने नोएडा सिटीजन फोरम (NCF) की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह का ज़ोरदार स्वागत किया है। कई दिनों से अंधेरे और पानी के गंभीर संकट से जूझ रहे स्थानीय लोगों को बिजली वापस मिलने से बड़ी राहत मिली है, जिसके बाद उन्होंने फूल-मालाओं और नारों के साथ अपनी नेता का आभार जताया। बता दें कि नोएडा के सेक्टर-63 स्थित चोटपुर कॉलोनी और छिजारसी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से छाया अंधेरा आखिरकार दूर हो गया है। विद्युत कनेक्शन बहाल होते ही पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। इस बड़ी राहत से गदगद स्थानीय क्षेत्रवासियों ने नोएडा सिटीजन फोरम (NCF) की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ ज़ोरदार स्वागत किया।दरअसल, इस क्षेत्र में बिजली कटौती के कारण न सिर्फ लोग गर्मी में परेशान थे, बल्कि नलों में पानी न आने से पानी का भी बड़ा संकट खड़ा हो गया था। क्षेत्र का दौरा करने के दौरान शालिनी सिंह ने पाया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई की आड़ में उन वैध उपभोक्ताओं को भी प्रताड़ित किया जा रहा था जो नियमित रूप से अपने बिजली बिलों का भुगतान करते हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए शालिनी सिंह ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित उच्चाधिकारियों से विस्तृत वार्ता की। उन्होंने पुरजोर शब्दों में अधिकारियों के सामने मांग रखी कि बिजली चोरी करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई अवश्य हो।लेकिन वैध मीटर वाले निर्दोष उपभोक्ताओं को नियमित और निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए।वर्षों से रह रहे इन लोगों को मूलभूत सुविधाओं (बिजली-पानी) से वंचित रखना मानवाधिकारों का उल्लंघन है, जिसकी शिकायत वे जरूरत पड़ने पर सीधे मुख्यमंत्री से करेंगी।
जीत के बाद जनता का आभार!
शालिनी सिंह की इस कड़ी पैरवी और अधिकारियों के साथ हुई सफल वार्ता का ही नतीजा था कि विभाग को बिजली आपूर्ति बहाल करनी पड़ी। जैसे ही घरों के बल्ब जगमगाए और पानी की मोटरें चालू हुईं, लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।स्थानीय निवासियों का कहना है कि संकट के समय में जब उनकी सुनने वाला कोई नहीं था, तब शालिनी सिंह ने एक सच्चे जनप्रतिनिधि की तरह उनकी लड़ाई लड़ी। स्वागत समारोह के दौरान शालिनी सिंह ने भावुक होते हुए कहा, “यह जीत जनता के सब्र और उनके हक की जीत है। मैं आगे भी प्रशासन और सरकार के सामने आपकी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाती रहूंगी।इस मौके पर उनके साथ विवेकानंद शुक्ला, आकाश उपाध्याय, सतीश शर्मा, चुंचुन एवं वीरेश यादव सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।