ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले संगठित गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.50 करोड़ रुपये कीमत के 316 IQOO मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर फर्जी नंबर प्लेट लगा ऑटो और 2 अवैध चाकू भी बरामद किए हैं। अब तक इस गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दिल्ली-एनसीआर में फैले चोरी के मोबाइल खरीदने-बेचने वाले नेटवर्क की जांच जारी है।
- फर्जी नंबर प्लेट वाले ऑटो से करते थे मोबाइल चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार
News Diary Today | Greater Noida
ग्रेटर नोएडा: कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लगभग 1.50 करोड़ रुपये कीमत के IQOO कंपनी के 316 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगा थ्री व्हीलर ऑटो और 2 अवैध चाकू बरामद हुए हैं। बता दें कि दिनांक 28/06/2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस टीम ने सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के आगे पिलर नंबर 659 के पास से घेराबंदी कर विजय उर्फ नीटू पुत्र श्यामलाल निवासी दादूपुर, थाना इकोटेक प्रथम और मिथुन पुत्र टीटू निवासी हिंगवाडा, थाना बीबीनगर, बुलंदशहर को गिरफ्तार किया। बरामद ऑटो पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर UP16AT6449 लगा हुआ था और पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर द्वारका, दिल्ली से मोबाइल फोन चोरी किए थे। इस संबंध में थाना सेक्टर-23 द्वारका, दिल्ली में अभियोग पंजीकृत था और गौरतलब है कि दिनांक 21/06/2026 को भी थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने इसी गिरोह के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 50 लाख कीमत के 100 मोबाइल फोन बरामद किए थे और गिरफ्तार अभियुक्त विजय उर्फ नीटू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध थाना पिलखुआ, हापुड़ में पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज है और दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया हुआ था पुलिस ने अभियुक्तों के पास से IQOO कंपनी के 316 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये है, फर्जी नंबर प्लेट लगा ऑटो और 2 अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और मोबाइल खरीदने वाले नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
एडीसीपी संतोष कुमार बोले- “फर्जी नंबर प्लेट वाले ऑटो से दिल्ली से चुराते थे मोबाइल, गिरोह के 5 सदस्य अब तक गिरफ्तार, 1.50 करोड़ के 316 फोन बरामद, नेटवर्क की जांच जारी”
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए द्वारका दिल्ली से चोरी किए गए 1.50 करोड़ रुपये कीमत के 316 मोबाइल फोन के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगे ऑटो से वारदात को अंजाम देते थे। एक अभियुक्त विजय उर्फ नीटू पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है। इस गिरोह के 3 सदस्यों को 21 जून को भी 100 मोबाइल के साथ पकड़ा गया था। गिरोह के अन्य सदस्यों और दिल्ली-एनसीआर में फैले खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच की जा रही है। कमिश्नरेट पुलिस संगठित अपराध के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है।”