Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में पार्टी ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना बीटा-2 और SOG की संयुक्त कार्रवाई में 14 लाख रुपये कीमत की 143 ग्राम MDMA के साथ एक नाइजीरियन नागरिक समेत तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी नोएडा-ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों में युवाओं को पार्टी ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे।
News Diary Today | Greater Noida
ग्रेटर नोएडा | सोसाइटियों में “पार्टी ड्रग” सप्लाई करने वाले गिरोह पर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। थाना बीटा-2 और SOG की टीम ने गोपनीय सूचना पर चाई-4, जनता फ्लैट सर्विस रोड पर छापा मारकर एक नाइजीरियन नागरिक समेत 3 शातिर ड्रग तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बता दें कि दिनांक 04.07.2026 की रात हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के बैग से 143 ग्राम MDMA बरामद की। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये है। साथ में इलेक्ट्रॉनिक तराजू, स्कूटी UP14HE2973 और 17,500 रुपये नकद भी मिले और यह तीनों शातिर MDMA को सस्ते में खरीदकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों में घूम-घूमकर बेचते थे। छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर युवाओं को सप्लाई करते थे और गिरोह का मास्टरमाइंड CHIDUBEM STANLEY नाइजीरिया का रहने वाला है। ये उत्तम नगर, दिल्ली में रहकर पूरा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि ये 2025 में दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा NDPS एक्ट में गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुका है और अभी जमानत पर बाहर था और इसके दो अन्य साथी भी है अरुण कसाना निवासी गाजियाबाद एवं अतुल सिंह बीटा-2 का निवासी रूप में हुई है।
बीटा-2 और SOG की संयुक्त कार्रवाई?
डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि थाना बीटा-2 और SOG टीम ने गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए चाई-4 क्षेत्र से ड्रग्स तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है। इनके कब्जे से 143 ग्राम MDMA, एक स्कूटी और 17,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामद ड्रग्स की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 14 लाख रुपये है। आरोपियों का नेटवर्क नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में ड्रग्स सप्लाई करता था। सभी के खिलाफ NDPS एक्ट और विदेशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।