मजबूरी बताकर 28 मोबाइल बेचने वाले 3 दोस्त दबोचे, पुलिस ने एच ब्लॉक से किया गिरफ्तार।

Noida Crime News : नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और टप्पेबाजी करने वाले 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 28 चोरी के मोबाइल, 2 अवैध चाकू और दिल्ली से चोरी की एक स्कूटी बरामद हुई है। ये आरोपी राहगीरों को “मजबूरी है, सस्ते में मोबाइल ले लो” कहकर चोरी के मोबाइल बेचते थे। पढ़िए पूरी कार्रवाई और पुलिस का खुलासा।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | अगर कोई राह चलते आपसे कहे “भाई बहुत मजबूरी है, सस्ते में मोबाइल ले लो”… तो संभल जाइए! गौतमबुद्धनगर पुलिस ने ऐसे ही 3 शातिरों को पकड़ा है जो मेट्रो, बस स्टैंड और सुनसान सड़कों पर मोबाइल स्नैचिंग और टप्पेबाजी का धंधा करते थे। कहानी कुछ ऐसी है कि 04.07.2026 को सेक्टर-63 थाना पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस से खबर मिली। टीम ने एच ब्लाक से 3 आरोपियों रोहित, गौरव और रवेन्द्र को घेर लिया। तलाशी में पुलिस के होश उड़ गए और आरोपियों के पास से 28 मोबाइल फोन बरामद हुए। साथ में 2 अवैध चाकू और एक चोरी की स्कूटी DL14SZ4379 भी मिली। ये स्कूटी दिल्ली के कोतवाली नार्थ थाने से चोरी की निकली। बता दें कि दिन में भीड़ में जेब काटते, रात में अकेले लोगों से मोबाइल छीनते। फिर तीनों मिलकर फोन इकट्ठा करते और “घर में बहुत दिक्कत है” बोलकर राहगीरों को औने-पौने दाम में बेच देते थे।

आरोपी: प्लम्बर, कंपनी कर्मचारी और ई-रिक्शा चालक तीनों लोनी बॉर्डर में रहते थे। शिक्षा और पेशे अलग-अलग, मकसद एक – अपराध।

रोहित BA पास प्लम्बर, हापुड़ का रहने वाला एवं गौरव 10वीं पास, हेलमेट कंपनी में नौकरी करता है, बुलंदशहर का है तथा रवेन्द्र 5वीं पास ई-रिक्शा चालक, बदायूं का है तीनों अभी लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद में किराए पर रहते थे और पुलिस जांच में पता चला कि इन पर सेक्टर-63 में पहले से 3 मुकदमे और दिल्ली में स्कूटी चोरी का केस दर्ज है। पुलिस अब बरामद 28 मोबाइलों के असली मालिकों को ढूंढकर उन्हें वापस करने में जुटी है। सस्ते में मिल रहा मोबाइल और “मजबूरी” की कहानी सुनते ही अलर्ट हो जाएं!

सेक्टर-63 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर रोहित,गौरव और रवेन्द्र को दबोचा।

एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-63 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से मोबाइल स्नैचिंग और टप्पेबाजी करने वाले 3 शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 28 चोरी के मोबाइल, 2 अवैध चाकू और 1 चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी भीड़भाड़ वाली जगहों और रात में सुनसान इलाकों में वारदात करते थे। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद मोबाइलों के असली मालिकों की पहचान कर उन्हें वापस किया जाएगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]