Noida : महर्षि नगर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के छठा दिन शिवभक्तों की उमड़ी भीड़

नोएडा :- नोएडा सेक्टर 110 स्थित राम लीला मैदान, महर्षि नगर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन परम पूज्य सद्गुरूनाथ जी महाराज जी भक्तों को कथा सुनाते हुए कहा कि इस कलिकाल में सिर्फ भोलेनाथ ही संकट व विपदा से मुक्ति दिला सकते हैं। आज लोग अनेक समस्याओं से ग्रसित हैं, जिंदगी की आपा-धापी में महादेव को भूल जाते हैं। जबकि महादेव अपने भक्तों को कभी नहीं भूलते। देव हो या दानव सभी पर समान रूप से श्री शिव की कृपा बरसती है। तभी तो इन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। जिस पर प्रसन्न हो जाते हैं उन्हें नाना प्रकार की चीजों से उसकी झोली भर देते हैं। अगर घर में विवाद है, बीमारियां पीछा नहीं छोड़ रही है तो श्री शिव महापुराण कथा सुनिए, आपके सारे कष्ट महादेव हर लेंगे।

मीडिया प्रभारी ए.के लाल ने बताया

मीडिया प्रभारी ए.के लाल ने बताया की सदगुरूनाथ जी महाराज ने कथा के दौरान बताया कि शिव- जो स्वयंभू हैं, शाश्वत हैं, सर्वोच्च सत्ता है, विश्व चेतना हैं और ब्रह्माण्डीय अस्तित्व के आधार हैं। सभी पुराणों में शिव पुराण को सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण होने का दर्जा प्राप्त है। इसमें भगवान शिव के विविध रूपों, अवतारों, ज्योतिर्लिंगों, भक्तों और भक्ति का विशद् वर्णन किया गया है।

सद्गुरूनाथ जी महाराज ने कहा

भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए सद्गुरूनाथ जी महाराज ने कहा कि जीवन का सारा संघर्ष यह है कि हम हमेशा यह चुनने की कोशिश करते हैं कि क्या सुंदर है और क्या नहीं? क्या अच्छा है और क्या बुरा? लेकिन अगर आप इस एक शख्स, जो जीवन की हर चीज का एक जटिल संगम है, को स्वीकार कर सकते हैं, तो आपको किसी चीज से कोई समस्या नहीं होगी। आगे सद्गुरूनाथ जी महाराज ने कहा कि भोलेनाथ की कृपा ही ऐसी है कि जो कोई इनके दरबार में पहुंचता है, वह खाली हाथ नहीं लौटता। श्री शिवमहापुराण कथा श्रवण करने वाले भक्तों ने बड़े ही मनोभाव से कथा का अमृतपान करते हुए अपने को धन्य मान रहे हैं। गौरतलब है कि राष्ट्र की समृद्धि, शांति एवं विकास के लिए श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन राम लीला मैदान, महर्षि आश्रम, महर्षि नगर सेक्टर110, नोएडा गौतमबुद्ध नगर में 29 फरवरी से 8 मार्च तक समय 4 बजे से 7 बजे तक परम पूज्य आध्यात्मिक चिंतक सद्गुरूनाथ जी महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है। श्री शिव महापुराण कथा के पावन अवसर पर श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव, अध्यक्ष, महर्षि महेश योगी संस्थान और कुलाधिपति, महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नालोजी, श्री राहुल भारद्वाज, उपाध्यक्ष, महर्षि महेश योगी संस्थान, महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नालोजी, नोएडा की डीन एकेडमिक -डॉ. तृप्ति अग्रवाल, डीन (एम एल एस)- डॉ. के. बी. अस्थाना और अन्य फैकल्टी भी उपस्थित थे। श्री शिव महापुराण कथा कार्यक्रम के संयोजक रामेन्द्र सचान और गिरीश अग्निहोत्री, श्री शिव पुराणमहा कथा के मुख्य यजमान श्री एस. पी. गर्ग सहित हजारों भक्त कथा सुनकर पुण्य के भागी बन लाभ उठाएं ।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]