नोएडा एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र पर पुलिस का पैदल मार्च, एडीसीपी मनीषा सिंह ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश।

नोएडा एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। एडीसीपी मनीषा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल मार्च कर जमीनी हालात का जायजा लिया और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश जारी किए गए।

News Diary Today, Noida

Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के दिशा-निर्देश पर रविवार को नोएडा पुलिस ने एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को बढ़ाना था। बता दें कि डीसीपी साद मिया खान के करीबी पर्यवेक्षण में एडीसीपी मनीषा सिंह ने एसीपी-3 राकेश प्रताप सिंह और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक्सप्रेस-वे जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फुट पेट्रोलिंग (पैदल गश्त) की। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और एडीसीपी मनीषा सिंह ने ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्र के सभी प्रमुख चौराहों पर तुरंत बैरिकेडिंग लगाई जाए और संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्टंटबाजों व वाहन चालकों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए और सुरक्षा घेरे को और मजबूत करने के लिए नोएडा पुलिस की सभी पीसीआर (PCR) और पीआरवी (PRV) वाहनों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने विशेष रूप से चिन्हित सुनसान जगहों और अंधेरे रास्तों पर पैनी नजर रखने को कहा है ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार की फुट पेट्रोलिंग से जमीनी हकीकत की सटीक जानकारी मिलती है और किसी भी अप्रिय स्थिति पर तत्काल एक्शन लिया जा सकता है।

संवेदनशील इलाकों में फुट पेट्रोलिंग कर पुलिस अधिकारियों ने जमीनी हालात का लिया जायजा।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जाए और यातायात नियम तोड़ने वालों और हुड़दंग मचाने वाले वाहन चालकों पर कठोर दंडात्मक एक्शन होगा और सभी पीसीआर और पीआरवी वाहन क्षेत्र में 24 घंटे लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा सुनिश्चित करें और महिलाओं और राहगीरों की सुरक्षा के लिए सुनसान जगहों और अंधेरे रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जाए और पैदल गश्त करने से जमीनी हकीकत का सही पता चलता है और संदिग्ध गतिविधियों को तुरंत रोका जा सकता है और शहर को जाम मुक्त रखने के लिए अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। News Diary Today

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]