Noida News: रबूपुरा कस्बे में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। रात का खाना खाने के बाद 8 वर्षीय दीपांशी और 5 वर्षीय प्रिंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फूड सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
News Diary Today, Noida।
Noida News : नोएडा के रबूपुरा कस्बे में रविवार की रात एक परिवार के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुई, जहाँ रात का खाना खाने के बाद दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार, 7 जून की रात को एक 35 वर्षीय महिला ने अपनी 8 साल की बेटी दीपांशी और 5 साल के बेटे प्रेंस के साथ बैठकर खाना खाया था। खाना खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत अचानक तेजी से बिगड़ने लगी और उन्हें लगातार गंभीर उल्टियां होने लगीं और हालत खराब होते देख परिजन तुरंत तीनों को नजदीकी अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद 8 वर्षीय दीपांशी और 5 वर्षीय प्रिंस को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, बच्चों की मां की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है और वे आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं और परिजनों ने शुरुआती पूछताछ में किसी भी तरह की रंजिश या साजिश की आशंका से साफ इनकार किया है। हालांकि, एक ही रात में दो मासूम बच्चों की अचानक हुई मौत से पूरे रबूपुरा कस्बे में शोक और मातम का माहौल है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, फिलहाल कस्बे में पूरी तरह शांति बनी हुई है और पोस्टमार्टम व फूड सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
जांच में जुटी पुलिस!
शुरुआती चिकित्सकीय जांच में इस घटना के पीछे फूड पॉइजनिंग (खाद्य विषाक्तता) की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने एहतियात के तौर पर घर में बचे हुए खाने के सैंपल ले लिए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। इसके साथ ही दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके। News diary today