नोएडा में फिल्मी स्टाइल में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ : साड़ियों में छिपाकर लाते थे लाखों का माल, सरगना समेत 2 गिरफ्तार।

नोएडा पुलिस ने गांजा तस्करी के एक ऐसे हाईटेक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो साड़ियों की पैकिंग में नशीला पदार्थ छिपाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। थाना सेक्टर-20 पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में गैंग के सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 25 लाख रुपये कीमत का 37 किलो 696 ग्राम गांजा और 39 साड़ियां बरामद की हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पश्चिम बंगाल से कोरियर के जरिए माल मंगाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे।

News Diary Today, Noida |

Noida News : कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने गांजा तस्करी के एक हाईटेक गैंग का पर्दाफाश किया है। थाना सेक्टर-20 पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने साड़ियों की पैकिंग में छिपाकर लाया जा रहा 37 किलो 696 ग्राम गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गैंग के सरगना शुभम पाठक और उसके साथी शिवम दूबे को सेक्टर-17 से गिरफ्तार किया है। दोनों अयोध्या के रहने वाले हैं और दिल्ली में रहकर तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। बता दें कि दिनांक 02/03.06.2026 की रात सेक्टर-20 पुलिस और SOG टीम को मैनुअल इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि साड़ियों में छिपाकर गांजा तस्करी करने वाला गैंग नोएडा में सक्रिय है। टीम ने जाल बिछाकर सेक्टर-17 से दो आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से 39 साड़ियों के अंदर छिपाकर रखा गया 37.696किलो गांजा बरामद हुआ और पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंग का सरगना शुभम पाठक पिछले 2-3 साल से तस्करी कर रहा था। वह पश्चिम बंगाल से कोरियर कंपनियों के जरिए पार्सल मंगवाता था। गांजे को साड़ियों की पैकिंग में इस तरह छिपाया जाता था कि जांच में संदेह न हो। पार्सल अक्सर अधूरे या गलत पते पर बुक कराया जाता था। डिलीवरी से पहले ही आरोपी फोन कर पार्सल ले लेता था और आरोपियों ने बताया कि बरामद गांजा उच्च गुणवत्ता का है। इसे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पहाड़ी इलाकों की खास पत्तियों को सुखाकर, बार-बार प्रोसेस कर और एक विशेष रासायनिक प्रक्रिया से तैयार किया जाता है। इससे इसकी मादक क्षमता सामान्य गांजे से कई गुना ज्यादा हो जाती है। बाजार में इसकी मांग और कीमत दोनों बहुत अधिक हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शुभम पाठक:* उम्र 26 वर्ष,शिक्षा स्नातक। निवासी खिरई का पूर्वा, थाना इनायत नगर, अयोध्या। वर्तमान पता ईस्ट विनोद नगर, मयूर विहार फेस-2, दिल्ली। यही गैंग का सरगना है तथा शिवम दूबे:* उम्र 24 वर्ष, शिक्षा स्नातक। निवासी जवाहर दूबे का पूर्वा, थाना कुमारगंज, अयोध्या। वर्तमान पता ईस्ट विनोद नगर, मयूर विहार फेस-2, दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। शुभम पाठक शातिर अपराधी है। उस पर अयोध्या में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, जालसाजी समेत 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 37 किलो 696 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये) तथा तस्करी में प्रयुक्त 39 साड़ियां बरामद की है।

पश्चिम बंगाल से कोरियर से माल मंगाकर दिल्ली-NCR में सप्लाई करते थे सप्लाई : एडीसीपी नोएडा

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि “सेक्टर-20 पुलिस और SOG ने साड़ियों में छिपाकर गांजा तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। सरगना शुभम पाठक और साथी शिवम दूबे गिरफ्तार। 37.696 किलो उच्च गुणवत्ता का गांजा,कीमत 25 लाख रुपये, और 39 साड़ियां बरामद। आरोपी पश्चिम बंगाल से कोरियर से माल मंगाकर दिल्ली-NCR में सप्लाई करते थे। शुभम पर पहले से 8 केस दर्ज हैं। NDPS एक्ट में केस दर्ज कर जांच जारी है। नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी रहेगी। जनता 112 पर सूचना दें।”

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]