October 9, 2026

नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी : बंद घरों को निशाना बनाने वाले शातिर ‘गुलेल गैंग’ के 2 बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद।

1002763904_11zon

Noida Crime News: नोएडा पुलिस ने बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले कुख्यात ‘गुलेल गैंग’ का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान, नकदी, वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार और अवैध चाकू बरामद हुए हैं। दोनों पर चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से 04 जुलाई 2026 को ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट, सेक्टर-29 के पास से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। बता दें कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिन में बंद घरों की रेकी (निगरानी) करते थे वारदात से पहले वे घर की खिड़की पर गुलेल से पत्थर मारकर या अन्य तरीके से यह सुनिश्चित करते थे कि घर अंदर से बंद है या नहीं इसके बाद रात में वे घरों का ताला तोड़कर या खिड़की के रास्ते अंदर घुसते थे, गिरोह का मुख्य निशाना नल की टोटियां (स्टील), लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकद रुपये होते थे, जिन्हें वे चोरी कर बेच देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज उर्फ बब्लू पुत्र रहीश, निवासी हिरौली, खुर्जा, बुलंदशहर (पेशा: ओला-उबर टैक्सी ड्राइवर) तथा आशीष पुत्र गुडविल,निवासी छलेरा,सेक्टर-44, नोएडा (पेशा: टैक्सी ड्राइवर) रूप में हुई है और पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी बरामदगी की है जिसमें सेक्टर-19 के एक मकान से चुराई गई स्टील की टोंटियां और 20,570 रुपये नकद एवं चोरी की 3 घटनाओं से जुड़ी एक मोटरसाइकिल तथा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण प्लास, कटर, रिंच, लोहे का सब्बल और छैनी एवं
2 अवैध चाकू बरामद किया है।पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनके अन्य साथियों का पता लगाया जा सके और चोरी की अन्य अनसुलझी वारदातों का खुलासा हो सके

लम्बा आपराधिक इतिहास!

दोनों आरोपी पेशेवर और आदतन अपराधी हैं फिरोज उर्फ बब्लू पर कुल 13 और आशीष पर 14 मुकदमे दर्ज हैं इन पर चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत गंभीर मामले पंजीकृत हैं, इनके खिलाफ सेक्टर-20, सेक्टर-24, थाना सेक्टर-39 और दिल्ली के सीमापुरी थाने में पहले से केस दर्ज हैं।

अपराध का लंबा इतिहास: दोनों बदमाशों पर दर्ज हैं लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के 27 मुकदमे

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस ने बंद घरों को निशाना बनाने वाले एक बेहद शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह शातिर अपराधी बाइक पर घूमकर रिहायशी सेक्टरों की रेकी (निगरानी) करते थे और मौका पाकर बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी के सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स को बेचकर ये लाखों रुपये कमाते थे, जिसे वे अपने महंगे शौक पूरे करने में उड़ा देते थे।पुलिस ने इनके पास से चोरी का माल, उपकरण और करीब 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उनके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Author

You may have missed