नोएडा: राष्ट्र सेविका समिति के प्रवीण वर्ग का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान राष्ट्र निर्माण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और सेवा के मूल्यों को समाज तक पहुँचाने पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी से भी उनकी आत्मीय मुलाकात हुई।
News Diary Today | Noida News
नोएडा न्यूज़ : राष्ट्र सेविका समिति के प्रवीण वर्ग का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत राष्ट्र सेविका समिति की कार्यकर्ता और नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह ने देश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि इस अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी से भी उनकी आत्मीय मुलाकात हुई। इस विशेष बैठक के दौरान राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण तथा राष्ट्र सेविका समिति के माध्यम से समाज में संस्कार, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति के मूल्यों के प्रसार पर अत्यंत सार्थक चर्चा हुई।बैठक के दौरान पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने शालिनी सिंह को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र सेविका समिति केवल व्यक्तित्व निर्माण का ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी एक सशक्त माध्यम है और प्रशिक्षण वर्गों से प्राप्त संस्कार, अनुशासन और सेवा की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रत्येक सेविका का दायित्व है और समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने वाले युवाओं की भूमिका आज पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।प्रशिक्षण के अनुभवों को साझा करते हुए शालिनी सिंह ने कहा कि प्रवीण वर्ग के प्रशिक्षण से मुझे संगठन, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के अनेक महत्वपूर्ण आयामों को सीखने का अवसर मिला।मेरा प्रयास रहेगा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान, संस्कार और अनुभव का लाभ नोएडा सहित अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे।मैं सेवा, समर्पण और राष्ट्रभावना के साथ समाज के बीच निरंतर कार्य करती रहूँगी।