Noida Media Club : पैसे के लिए नहीं अपने देश के लिए खेलना चाहती हूँ ओलंपिक : उर्वशी सिंह

HEADLINES

:- मार्च 2022 प्रथम मिडिल ईस्ट एशिया महिला वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीत कर भारत के तिरंगे का मान बढ़ाया

:- वेगश में होने वाली अगली चैंपियनशिप WBC वर्ल्ड गोल्ड टाइटल है अगली प्राथमिकता

नोएडा :- आज नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उर्वशी सिंह ने कहा कि मैंने 2016-17 से प्रोफेशनल बॉक्सिंग की तैयारी शुरू की थी और उसके बाद कड़ी मेहनत परिश्रम और ट्रेनिंग के बल पर WBC इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया है। जोकि इस किताब को पाने वाली वह पहली भारतीय महिला है आगे उन्होंने कहा कि मैं देश के लिए खेल रही हूँ और आगे भी खेलती रहूंगी , ओलम्पिक में खेलना मेरा सपना है लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक मुझे कोई सहयोग नहीं मिला है। उर्वशी सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, मुझे भी प्रधान मंत्री मोदी से ढेर सारी उम्मीदें हैं और मैं आशा करती हूँ प्रधानमंत्री मुझे ओलमिक में भेजने में सहायता अवश्य करेंगें। मैं पैसे के लिए नहीं अपने देश के लिए खेलना चाहती हूँ।

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती

एशिया महिला वर्ल्ड चैम्पियन उर्वशी सिंह यह कहावत बिल्कुल सही बैठती है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। सपने तो सभी देखते हैं लेकिन पूरा उन्हीं का होता है जिनके हौसले फौलाद के और इरादे बुलंद होते हैं। सुविधाओं और संसाधनों के आभाव में मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी उर्वशी सिंह ने वह करके दिखा दिया जिसके लिए देश के लाखों नौजवान रात दिन पसीना बहा रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में जन्मी और गवर्नमेंट स्कूल से पढ़ी उर्वशी सिंह का बॉक्सिंग में देश के लिए खेलना एक सपना था, लड़की और बॉक्सिंग ! गली मुहल्ले में लोग मजाक उड़ाते थे और परिवार के लोग भी समाज के भय से कोई निर्णय नहीं ले पा रहे थे, लेकिन उर्वशी सिंह की ज़िद और उसके बुलंद हौसले के सामने परिवार को झुकना पड़ा।

नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन से खेलते हुए जीता पहली बार स्वर्ण पदक


कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन नोएडा से कॉलेज चैम्पियनशिप में खेलते हुए उर्वशी ने पहली बार स्वर्ण पदक हासिल करके लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। 2015 में नोयडा के कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन में पढ़ाई के दौरान मिली कामयाबी ने उर्वशी सिंह को मानो पर लगा दिए हों, अब उर्वशी के प्रति परिवार और मोहल्ले वालों की सोच बदलने लगी, और उर्वशी को लोगों का समर्थन मिलने लगा, जो बॉक्सिंग लड़कियों के लिए उचित नहीं बता रहे थे वही लोग हौसला बढ़ाने लगे।

उर्वशी लगातार अपनी मंज़िल की तरफ बढ़ रही थीं और नित नए आयाम को हासिल कर रही थीं। इसी दौरान Team Roushan Sports and DJMC BOxing का सहयोग मिला, जिन्होंने उर्वशी सिंह के अंदर छुपी प्रतिभा को पहचाना और उनकी बॉक्सिंग को निखारने का काम किया। उसके बाद उर्वशी सिंह ने मुड़ कर पीछे नहीं देखा। मार्च 2022 प्रथम मिडिल ईस्ट एशिया महिला वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीत कर भारत के तिरंगे का मान बढ़ाया और देश का नाम रौशन किया। नवंबर 2022 में कोलंबिया में आयोजित डब्लू बीसी वेंटम वेट्स टाइटल्स और डब्लू बीसी एशिया सिल्वर क्राउन को भी अपने नाम किया।

बातचीत के दौरान उर्वशी सिंह ने बताया की मेरा अगला लक्ष्य वेगश में होने वाली अगली चैंपियनशिप WBC वर्ल्ड गोल्ड टाइटल है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]