Noida : सेमीफाइनल मुकाबले में नोएडा अथॉरिटी को हराकर नोएडा मीडिया क्लब फाइनल में

:- नोएडा मीडिया क्लब की चेयरमैन कप के फाइनल में पुलिस इलेवन के साथ होगी टक्कर

नोएडा :- सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में नोएडा की स्थापना दिवस पर खेले जा रहे चेयरमैन कप के सेमीफाइनल में नोएडा मीडिया क्लब ने नोएडा प्राधिकरण को हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा प्राधिकरण की टीम निर्धारित 20 वर्ष पहले ही 107 रन पर सिमट गई। मोनू चौहान ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। 107 रनों का पीछा करने उतरी नोएडा मीडिया क्लब की टीम की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही शुरुआती झटकों के बाद सौरव शर्मा अभिषेक और नवनीत ने पारी को संभालते हुए आखिर तक ले गए और नोएडा मीडिया क्लब ने मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया।

लोकेश चौहान कर रहा शानदार प्रदर्शन लगातार दूसरी बार बने मैन ऑफ द मैच

नोएडा मीडिया क्लब के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान लोकेश चौहान ने चार विकेट लिए। इससे पहले खेले गए लीग मैच में भी कप्तान लोकेश चौहान ने 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया था। आज के मैच में भी लोकेश चौहान ने चार विकेट लिए, विजय द्विवेदी ने दो, वैभव, इंदर व अमृत शर्मा ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे नोएडा मीडिया क्लब ने आठ विकेट खोकर मैच जीत लिया। सौरभ शर्मा ने 28, अभिषेक ने 27 और नवनीत ने 18 रन बनाए। आज के सेमीफाइनल मुकाबले में भीड़ लोकेश चौहान मैन ऑफ द मैच रहे

नोएडा मीडिया क्लब और गौतम बुध नगर पुलिस इलेवन के बीच होगा फाइनल

नोएडा प्राधिकरण के लिए भूदेव शर्मा ने तीन और शिव कुमार ने दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए लोकेश चौहान को मैन आफ द मैच चुना गया। फाइनल मैच सोमवार को नोएडा मीडिया क्लब और गौतमबुद्धनगर पुलिस इलेवन के बीच खेला जाएगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]