Noida Media Club : मेट्रो हॉस्पिटल के मालिक पर संजीव चौधरी ने लगाए गंभीर आरोप

:- पीड़ित ने न्याय के लिए लगाई मीडिया से गुहार

:- मेट्रो हॉस्पिटल सेक्टर 12 नोएडा के मालिक डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल और उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर श्रीमती पूनम लाल एमडी और डायरेक्टर ने मेरे साथ किया फ्रॉड : संजीव चौधरी

:- 15 दिन में पेमेंट करने का हुआ था एग्रीमेंट : संजीव चौधरी


नोएडा :- आज दिनांक 2 जून को नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ जिसको संबोधित करते हुए जी आर बिल्डर के प्रोपराइटर संजीव चौधरी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित मेट्रो स्पेशलिटी अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल और उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर श्रीमती पूनम लाल डायरेक्टर ने मेरे साथ बड़ी धोखाधड़ी की है, उन्होंने मुझसे फरीदाबाद में एक मेट्रो कैंसर बिल्डिंग सेक्टर 16a फरीदाबाद में अस्पताल का निर्माण कराया और मुझे पैसे नहीं दिए।
मेरे द्वारा दिए गए बिल की डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल ने अपने इंजीनियरों के द्वारा जांच कराई थी और बिल को सही मानते हुए उस पर इंजीनियरों ने अपने हस्ताक्षर किए थे जिसकी कॉफी मेरे पास है।
मेरे साथ 15 दिन में पैसे देने का एग्रीमेंट किया गया था लेकिन पैसे नहीं मिले फिर उन्होंने कहा दिसंबर 2022 में हम आपके पैसे दे देंगे लेकिन नहीं दिए फिर जनवरी 23 में देने का वादा किया तब भी नहीं दिए उसके बाद कहा 31 मार्च 2023 तक हम आपका सारा पैसा दे देंगे फिर भी नहीं दिए उसके बाद आज तक महीने में 10 बार तारीख रखते हैं लेकिन नहीं दिए।
जब भी पैसा लेने के लिए फोन करता हूं फोन नहीं उठाते मैं अस्पताल जाता हूं तो अपने बाउंसर (सिक्योरिटी) के लोगों से मुझे बेइज्जत कर आते हैं।

बकायेदारों की है लंबी लिस्ट
संजीव चौधरी ने मीडिया के माध्यम से डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल और उनकी धर्मपत्नी डॉ श्रीमती पूनम लाल के बारे में बताते हुए कहा कि मेरे ही नहीं अनेकों ठेकेदारों के पैसे भी इन्होंने नहीं दिए बोलते हैं हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता प्रशासन हमारे साथ रहता है आपको जो कुछ करना हो कर लीजिए।

मैटेरियल सप्लायर और लेबर तगादा करने आ रहे हैं घर : संजीव चौधरी
इनके द्वारा मुझे मेरे पैसे नहीं देने के कारण आज मेरी स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है की जीएसटी वाले,, जहां से मैट्रियल आया वे लोग ,,लेबर के लोग हर दिन मेरे घर पर तगादा करने आते हैं जिससे मेरे बच्चे भी टेंशन में आ गए हैं।
मैंने दुखी होकर डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल और उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर श्रीमती पूनम लाल की शिकायत 4 मई 2023 को पुलिस आयुक्त गौतम बुध नगर को भी की थी लेकिन उन्होंने भी कोई कार्यवाही नहीं की अब मैं अपने पैसे लेने के लिए कहां जाऊं इसलिए मैं संविधान के चौथे स्तंभ मीडिया के पास अपनी गुहार लगाने आया हूं आप लोग अपने माध्यम से मेरी मदद कीजिए।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]