नोएडा में मोबाइल टावर चोर गैंग का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार, इमरान पर 10 केस दर्ज।

सेक्टर-113 पुलिस और सीआरटी टीम की संयुक्त कार्रवाई, चोरी की 2 RRU मशीन, चाकू और बाइक बरामद


Noida News : नोएडा में मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना सेक्टर-113 पुलिस और सीआरटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 RRU मशीन, 2 अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

कैसे हुई गिरफ्तारी?
पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के जरिए सूचना मिली थी, जिसके आधार पर 02 मई 2026 को एफएनजी सर्विस रोड, सेक्टर-122 कट के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान:
इमरान (24 वर्ष) – निवासी शाहपुर रझैड़ा, अमरोहा
दिपांशु (21 वर्ष) – निवासी स्वाना, गाजियाबाद
पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे सुनसान और ग्रीन बेल्ट एरिया में लगे मोबाइल टावरों को निशाना बनाते थे।

ऐसे करते थे चोरी
आरोपी मोबाइल टावरों से RRU (Remote Radio Unit) और अन्य महंगे उपकरण चुराकर उन्हें दिल्ली के कबाड़ियों को बेच देते थे। बरामद दोनों RRU मशीनें 2-3 दिन पहले ही चोरी की गई थीं।

मुख्य आरोपी इमरान पर थाना सेक्टर-63 और फेस-3 में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित 10 मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं दिपांशु पर गाजियाबाद के बादलपुर और सिहानी गेट थानों में 3 केस दर्ज हैं।

एडीसीपी नोएडा ने क्या कुछ बताया।

एडीसीपी मनीष सिंह ने बताया :
“मोबाइल टावरों से RRU चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी शातिर हैं और इनके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। नोएडा पुलिस ऐसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।”

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और दिल्ली के कबाड़ियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।