नोएडा-NCR में बदला मौसम : धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश, गर्मी से राहत | IMD का नया अलर्ट

Noida : नोएडा और दिल्ली-NCR में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर की भीषण गर्मी और लू के बाद शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत दी।
दोपहर तक जहां तेज धूप और गर्म हवाओं का असर था, वहीं शाम करीब 6 बजे के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की गई।
बारिश के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद।

आंधी और बारिश के चलते वातावरण में फैली धूल बैठ गई है, जिससे वायु गुणवत्ता (AQI) में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है। यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत भरा है जो प्रदूषण से परेशान थे।

IMD का पूर्वानुमान और चेतावनी

India Meteorological Department के अनुसार, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में फिर से भीषण गर्मी लौट सकती है तापमान 40°C के पार जा सकता है। लू (Heatwave) का असर दोबारा देखने को मिलेगा
इस मौसम बदलाव के पीछे उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को कारण बताया गया है।