नोएडा RTO में सर्वर ठप : सेक्टर-33A कार्यालय में कामकाज बंद, घंटों इंतजार के बाद वापस लौटने को मजबूर लोग।

:- ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण समेत सभी सेवाएं प्रभावित; BSNL को दी गई शिकायत, लेकिन देर तक नहीं पहुंची टीम

नोएडा : शनिवार को नोएडा RTO कार्यालय में अचानक सर्वर ठप हो जाने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे से सर्वर ने काम करना बंद कर दिया, जिसके कारण पूरे दिन कार्यालय में होने वाले सभी जरूरी कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे।

आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहन पंजीकरण, परमिट जारी कराने और अन्य परिवहन संबंधी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि, घंटों इंतजार के बावजूद सर्वर बहाल नहीं हो सका, जिससे निराश होकर कई लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे दूर-दराज के इलाकों से अपने जरूरी काम छोड़कर ऑफिस से छुट्टी लेकर जहां काम करने आए थे, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो गया। इस स्थिति से लोगों में नाराजगी और उदासीनता साफ देखी गई।

कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, सर्वर में आई तकनीकी खराबी की सूचना तुरंत BSNL को दे दी गई थी। लेकिन खबर लिखे जाने तक बीएसएनएल की तकनीकी टीम मौके पर समस्या को ठीक करने के लिए नहीं पहुंची थी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

अधिकारियों का कहना है कि सर्वर समस्या के कारण पूरे सिस्टम पर असर पड़ा है और जैसे ही तकनीकी टीम समस्या का समाधान करेगी, सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।
इस बीच, लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि ऐसी तकनीकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।

क्या पहले भी आ चुकी हैं ऐसी समस्याएं?

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरटीओ कार्यालय में सर्वर डाउन होने की समस्या पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। खासकर जब नेटवर्क सेवा बाधित होती है, तो पूरे सिस्टम पर असर पड़ता है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]