लखनऊ में अहम बैठक : नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जनहित कार्यों का फीडबैक।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान नोएडा विधायक पंकज सिंह ने क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और जनता के सुझावों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में नोएडा के बुनियादी ढांचे, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण फीडबैक साझा किया गया।

Noida News : नोएडा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच नोएडा विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बता दें कि मुलाकात के दौरान विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री को नोएडा क्षेत्र में वर्तमान में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता की प्रमुख समस्याओं, क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं (बिजली, पानी, सड़क) की स्थिति, और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक जमीनी फीडबैक साझा किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की और बैठक के बाद नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “जनकल्याण और उत्तर प्रदेश के निरंतर विकास के प्रति आदरणीय मुख्यमंत्री जी का विजन अत्यंत प्रेरणादायी रहता है।” उन्होंने आगे जोड़ा कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में न केवल नोएडा बल्कि पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की गति काफी तेज हुई है।

जनता के सुझावों पर भी हुई चर्चा!

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विधायक से नोएडा की जनता की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और उनके द्वारा मिलने वाले सकारात्मक सुझावों पर संवाद किया। गौरतलब है कि पंकज सिंह समय-समय पर लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नोएडा के बायर्स, किसानों और स्थानीय निवासियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी जनहित के मुद्दों पर त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]