नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल : CP लक्ष्मी सिंह ने बदले 8 थानों के प्रभारी सहित 13 इंस्पेक्टर।

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 13 निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें 8 प्रमुख थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं। इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए कुल 13 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, जिनमें जिले के 8 महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी निरीक्षक (SHO) भी शामिल हैं। बता दें कि लापरवाही को कतई बर्दाश्त न करने की नीति के तहत पुलिस कमिश्नर ने फील्ड स्तर पर अधिकारियों की कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और कानून का राज स्थापित करना है और इस बड़े बदलाव के बाद कमिश्नरेट के विभागीय गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार,निरीक्षकों के बाद अब सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची भी तैयार हो रही है, जिसे इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा लगातार किए जा रहे फेरबदल को अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

किसको कहा मिली तैनाती?

  1. निरीक्षक संजय कुमार थाना जेवर से हटाकर थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक बनाए गए
  2. निरीक्षक अजय कुमार सिंह – थाना इकोटेक तृतीय से थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक
  3. निरीक्षक विनोद कुमार चाहर – थाना सूरजपुर से थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक
  4. निरीक्षक सर्वेश चन्द्र – थाना नॉलेज पार्क से थाना एएचटी के प्रभारी निरीक्षक
  5. निरीक्षक विध्यांचल तिवारी – थाना एएचटी से साइबर क्राइम थाना भेजे गए
  6. निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह – अपराध शाखा से थाना इकोटेक तृतीय के प्रभारी निरीक्षक
  7. निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल – थाना कासना से थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक
  8. निरीक्षक पंकज शर्मा – शिकायत प्रकोष्ठ से थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक
  9. निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र – थाना सेक्टर-142 से पुलिस लाइन स्थानांतरित
  10. निरीक्षक संजय कुमार – पुलिस लाइन से थाना सेक्टर-142 के प्रभारी निरीक्षक
  11. निरीक्षक अमित कुमार मान – थाना फेस-1 से आईटी सैल, सेन्ट्रल नोएडा
  12. निरीक्षक पुष्पराज सिंह – आईटी सैल, सेन्ट्रल नोएडा से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ
  13. निरीक्षक उमेश नैथानी – प्रभारी आईजीआरएस सैल के साथ-साथ प्रभारी मीडिया सैल का अतिरिक्त प्रभार

Author