गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी का कहर : स्कूल खुलने से पहले बदला समय, अब सुबह 7 से 12 बजे तक चलेंगे कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय।

Noida School Timing Changed : गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश सभी बोर्ड (CBSE, ICSE, IB और यूपी बोर्ड) के विद्यालयों पर लागू होगा, ताकि बच्चों को गर्मी और लू के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर में गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने के बाद स्कूल दोबारा खुलने जा रहे हैं। हालांकि, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। बता दें कि प्रशासन का यह नया आदेश कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। चाहे स्कूल CBSE, ICSE, IB या फिर यूपी बोर्ड से संबद्ध हो, सभी को इस नए समय सारणी का सख्ती से पालन करना होगा और नए आदेश के तहत अब सभी विद्यालय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे के बाद धूप और तपिश काफी बढ़ जाती है, जिससे बच्चों में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है। इसी जोखिम को कम करने के लिए स्कूल बंद होने का समय दोपहर 12:00 बजे तय किया गया है और अभिभावकों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि इससे बच्चों को दोपहर की चिलचिलाती धूप में घर लौटने से बड़ी राहत मिलेगी।

शिक्षा विभाग के महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश

  • 1:-बच्चों के लिए परिसरों में ठंडे और साफ पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो।
  • 2:-कक्षाओं में वेंटिलेशन (पंखे आदि) सुचारू रूप से काम कर रहे हों।
  • 3:-दोपहर के समय बच्चों को किसी भी तरह की आउटडोर एक्टिविटी या खेलकूद न कराया जाए।

Author