Noida : भारतीय किसान परिषद द्वारा नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ विदेशी राजदूतों को पत्र लिखने की तैयारी

नोएडा :- आज नोएडा सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय किसान परिषद नोएडा प्राधिकरण को चेतावनी दी है कि अगर अगले कुछ दिनों में उनके रवैया में कोई परिवर्तन नहीं आता तो जिन देशों में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी घूमने गए थे उनके राजदूतों को पत्र लिखकर किसानों के साथ हो रहे अत्याचार से अवगत कराया जाएगा । साथ ही साथ जिन कॉर्पोरेट हाउस के साथ मीटिंग की जा रही है उनको भी पत्राचार के माध्यम से किसानों के विरोध से अवगत कराया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर किसान प्रतिनिधिमंडल उनके मुख्यालय पर बैठकर अपनी बात रखेंगे।

जल्द ही एक किसान बचाओ यात्रा निकाली जाएगी जिसमें लाखों किसानों को जोड़ने की कवायद शुरू होगी और अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं निकलता है तो यह लाखो किसान जनसमूह के रूप में  नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ सड़क पर निकलने के लिए मजबूर होंगी जिन की संपूर्ण जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि और नोएडा प्राधिकरण की होगी।

भारतीय किसान परिषद की मुख्य मांगे

1. पिछले साल नोएडा प्राधिकरण पर हुए धरने के बाद जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए करार कि किसी भी बिंदु को लागू नहीं किया जाना।

2. बोर्ड मीटिंग में आबादी के मुद्दे जिसमें 450 मीटर से 1000 मीटर तथा 10% प्रतिकर के मुद्दे को आज तक शासन स्तर पर नोएडा प्राधिकरण में सरकार द्वारा लंबित रखा जाना।

3. कमर्शियल एक्टिविटी तथा गैर पछताने लोगों को आबादी का लाभ देने के लिए नियमावली के मुद्दे को लंबित रखा जाना।

4. लगभग 5000000 मीटर जमीन उद्योगपतियों को बेच दी गई है तथा उसके पश्चात पूरे विश्व में तथा पूरे भारत में कॉर्पोरेट को जमीन देने के लिए इन्वेस्टर सम्मिट 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नोएडा एक अग्रणी भागीदार के रूप में काम कर रहा है परंतु दूसरी तरफ आज तक किसानों की 10% भूमि प्लॉट के रूप में आवंटित नहीं की गई है जो कि करार के अनुसार 6 महीने में देनी तय हुई थी। जब किसानों के देने के लिए जमीन नहीं है तो उद्योगों को भूमि क्यों दी जा रही है।

प्रेस वार्ता में मुख्य तौर पर मौजूद रहे

आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, प्रवक्ता सुधीर चौहान मीडिया प्रभारी अशोक चौहान तथा विभिन्न ग्रामों के प्रधान जिनमें मुख्यता सुरेंद्र प्रधान सदरपुर, जयवीर प्रधान बहलोलपुर, चरण सिंह प्रधान वाजिदपुर, सूरज प्रधान शाहपुर गोवर्धनपुर, संजय प्रधान , आशीष चौहान सचिन अमाना प्रवीण चौहान, भरत भाटी,  के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]