October 13, 2026

Gautam Budh Nagar : भाजपा सरकार ने 14 दिन में गन्ना भुगतान करने का किया था वादा : RLD

IMG-20230109-WA0098

ज़ेवर :- आज दिनांक 9 जनवरी 2023 को ज़ेवर जविल ऋषि चौक से राष्ट्रीय लोकदल के ज़िलाध्यक्ष जनार्दन भाटी के नेतृत्व में सैकडो रालोद कार्यकर्ता व किसानों ने पैदल मार्च करके मुख्य डाक खाने तक पोहुचे । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हज़ारों किसानों ने अपने गन्ने के लाभकारी मूल्य के लिये डाक द्वारा हज़ारो पत्र भिजवाए । जिस में 3 महीने गन्ना मील चालू होते हुए भी कोई गन्ने का बढ़ा हुआ मूल्य घोषित नहीं हुआ है । जो वादा भाजपा सरकार ने 14 दिन में भुगतान करने का किया था, उसे जल्द पूरा करने की मांग की । जिससे की किसान अपने पारिवारिक आवश्यकताओं की योजना समय से बनाकर परिवार के भविष्य को सवार सके ।

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे

इस मौक़े पर महानगर अध्यक्ष विजेंद्र यादव जी, ज़िला प्रभारी गीता निगम जी, हरवीर सिंह तालान, जसवीर सिंह भाटी, मनोज चौधरी जी, पवन तेवतीय, मनोज तोमर जी , साहिल आज़ाद , दानवीर सिंह एडवोकेट, सतपाल फ़ौजी, सतवीर नेता जी, ओंकार नगर, शौक़त अली चेची, किशन सिंह तालान, वीरेंद्र मलिक, मास्टर वीरपाल सिंह, अशोक मलिक , हरकेश चौधरी, उदयवीर राठी, नीरज मुखिया आदि सैकडो कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Author

You may have missed