Noida : श्रीमद्भागवत कथा में बोली साध्वी कांलिदी भारती ‘गोवंश की रक्षा एवं वर्धन करना हमारा राष्ट्रीय कर्त्तव्य’

HEADLINES

:- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर बोली साध्वी कांलिदी भारती

:- गोवंश की रक्षा एवं वर्धन करना हमारा राष्ट्रीय कर्त्तव्य : साध्वी कालिंदी भारती

:- भगवान श्रीकृष्ण ने गौवंश के साथ प्रेम करके समस्त मानव जाति को गौ प्रति उदार बनने की प्रेरणा प्रदान की है

नोएडा :- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा सेक्टर-43, छलेरा, नोएडा में श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस साध्वी कांलिदी भारती जी ने कहा कि गौ की रक्षा व संवर्धन के लिए स्वयं परमात्मा इस धरती पर आते, वैदिक काल से मानव जीवन का आधार यज्ञ, दान व तप को माना गया है। यदि गहराई से विचार किया जाए तो इन सब का आधार सिर्फ गौ ही है। यदि भारतीय संस्कृति की व्याख्या संक्षेप में करनी हो तो यह गौ रूप है। गौ जैसा परोपकारी जीव हमें मेहनत व शांत जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कथा के दौरान कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गौवंश के साथ प्रेम करके समस्त मानव जाति को गौ प्रति उदार बनने की प्रेरणा प्रदान की है। यह हमारा राष्ट्रीय कर्त्तव्य बनता है कि हम गोवंश का वर्धन करे और भारतीय गायों की रक्षा करें।

इस अवसर पर प्रमुख तौर पर मौजूद रहे

ठा.धीरेंद्र सिंह जी विधायक जेवर विधानसभा,केप्टन विकास गुप्ता जी राज्य मँत्री उत्तर प्रदेश सरकार,डा.विजय सिहँ चौहान मुख्य यजमान, मानसिंह चौहान, करतार सिंह चौहान,मुकुल वाजपेई मीडिया प्रभारी, संजय चौहान,राज कुमार चौधरी,चेतन चौहान, योगेन्द्र चौहान, रामबीर शर्मा, सीता राम लाला आदि उपस्थित रहे।