October 15, 2026

Noida News : सेक्टर-59 की मिडां कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू।

1002609324_11zon

नोएडा के सेक्टर-59 स्थित मिडां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मंगलवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। दमकल विभाग की 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Noida News : सेक्टर-59 के सी-ब्लॉक स्थित मिडां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग सबसे पहले कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर बने स्टोर रूम में लगी। वहां प्लास्टिक मैटेरियल और पैकेजिंग का सामान रखा था। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में पहली और दूसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। कंपनी में उस वक्त करीब 40-45 कर्मचारी काम कर रहे थे और सूचना मिलते ही फेज-1 और फेज-2 फायर स्टेशन से दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सीएफओ प्रदीप कुमार खुद टीम के साथ मौके पर मौजूद।गनीमत रही कि आग लगते ही कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने हूटर बजाकर सभी कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया। सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि लाखों का सामान जलकर खाक हो गया और
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी में फायर एनओसी थी, लेकिन फायर फाइटिंग सिस्टम ने समय पर काम नहीं किया और सेक्टर-58 थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं आग की लपटें तेज होने से आसपास की कंपनियों में भी दहशत फैल गई। एहतियातन पास की दो फैक्ट्रियों को खाली करा लिया गया। सेक्टर-59 औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैफिक भी कुछ देर के लिए डायवर्ट करना पड़ा।

पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद!

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया, “आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। कंपनी के फायर सेफ्टी उपकरणों की भी जांच होगी।”फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं।

Author

You may have missed