सेक्टर-63 पुलिस की बड़ी कामयाबी : अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के 2 बदमाश दबोचे, चोरी की 12 बाइक बरामद

नोएडा सेक्टर-63 पुलिस के बड़ा सफलता हाथ लागल बा। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दू शातिर बदमाशन के गिरफ्तार कइल गइल बा। पुलिस के कार्रवाई में चोरी के 12 मोटरसाइकिल बरामद भइल बा। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकन में बाइक चोरी के वारदात के अंजाम देत रहलें।

News Diary Today, Noida |

Noida News :सीसीटीवी से बचने को सुनसान जगह चुनते थे, राह चलते लोगों को सस्ते में बेचते थे वाहन; दिल्ली-एनसीआर में दर्ज हैं 22 मुकदमे। थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बहलोलपुर अंडरपास से पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल और 1 अवैध चाकू बरामद हुआ है। दोनों आरोपी नोएडा और एनसीआर में रेकी कर सुनसान इलाकों से बाइक चोरी करते थे। बता दें कि 9 जून को थाना सेक्टर-63 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आकाश मसी और नवीन को बहलोलपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिल और 1 अवैध चाकू बरामद हुआ। दोनों वर्तमान में ग्राम छिजारसी, सेक्टर-63 में रह रहे थे और पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में रेकी करके ऐसे स्थान चुनते थे जहां सीसीटीवी कैमरे न लगे हों और इलाका सुनसान हो। वहां से मोटरसाइकिल चोरी कर कम कीमतों पर राह चलते लोगों को बेच देते थे। मिलने वाले पैसे को आपस में बांट लेते थे और 24 वर्षीय आकाश मसी अनपढ़ है और बदायूं का रहने वाला है। उसके खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और बदायूं में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं 24 वर्षीय नवीन 8वीं पास है और बिहार के वैशाली का रहने वाला है। नवीन पर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में वाहन चोरी के 7 केस दर्ज हैं। दोनों आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।पुलिस बरामद 12 मोटरसाइकिलों के चेसिस व इंजन नंबर के आधार पर उनके असली मालिकों का पता लगा रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ बाइक थाना तुगलक रोड दिल्ली, वेवसिटी गाजियाबाद और सेक्टर-63, फेस-3 नोएडा क्षेत्र से चोरी की गई हैं।

सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए सुनसान एरिया में देते थे वारदात को अंजाम: डीसीपी सेंट्रल नोएडा

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी CCTV से बचने के लिए सुनसान इलाकों को निशाना बनाते थे और चोरी की बाइक कम दामों में बेच देते थे। इनके कब्जे से 12 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। दोनों शातिर अपराधी हैं और दिल्ली-एनसीआर में इन पर 22 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वाहन चोरी की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नागरिक अपने दोपहिया वाहनों में लॉक के साथ अतिरिक्त सेफ्टी डिवाइस जरूर लगाएं।”