सेक्टर-58 पुलिस का एक्शन : चोरी की बाइक से मोबाइल स्नैचिंग करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 21 फोन और चाकू बरामद।

एनसीआर में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों से लोगों को निशाना बनाने वाले दो शातिर अपराधियों को सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक, आईफोन-16 समेत 21 मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए लगातार स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

News Diary Today | Noida |

Noida News : नशे के लिए नोएडा-दिल्ली-गाजियाबाद में करते थे वारदात, आईफोन-16 समेत 21 मोबाइल बरामद,दोनों पर दर्ज हैं 17 मुकदमे। थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एनसीआर से स्नैच किए गए 21 मोबाइल फोन और 2 अवैध चाकू बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और स्नैच किए मोबाइल दिल्ली में बेचते थे। बता दें कि 10 जून को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने लोकेश और प्रदीप उर्फ भिर्री को सेक्टर-55 के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से गाजियाबाद से चोरी की गई स्पलेंडर बाइक रजि0 नं0 यूपी51डब्लू2904, 21 मोबाइल फोन और 2 अवैध चाकू मिले। पूछताछ में दोनों ने नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में दर्जनों स्नैचिंग की वारदातें कबूली हैं और
आरोपियों ने 20 मार्च को सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास से एक मोबाइल स्नैच कर दिल्ली में बेचा था, जिस पर थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज हैं और 11 मई को सेक्टर-12/22 चौराहे से छीना गया आईफोन-16 भी दिल्ली में बेच दिया था, जिस पर थाना सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज हैं और बाकी 19 मोबाइल भी एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से स्नैच किए गए थे और 22 वर्षीय लोकेश और 21 वर्षीय प्रदीप उर्फ भिर्री दोनों शांतिकुंज कॉलोनी, बिसरख में रहते हैं। लोकेश पर गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के 6 केस दर्ज हैं। वहीं प्रदीप पर नोएडा और गाजियाबाद में चोरी, स्नैचिंग, लूट के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 11 मुकदमे दर्ज हैं। बरामद बाइक थाना खोडा, गाजियाबाद से 2020 में चोरी हुई थी।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की बाइक से सुनसान जगहों पर मोबाइल स्नैच करते थे और तुरंत दिल्ली जाकर बेच देते थे। वारदात के समय पकड़े जाने के डर से अपने पास चाकू रखते थे।

एनसीआर में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधी गिरफ्तार : एडीसीपी नोएडा

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि “सेक्टर-58 पुलिस ने सराहनीय काम करते हुए मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर अपराधी हैं और एनसीआर में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनके कब्जे से 21 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद हुई है। नोएडा पुलिस स्ट्रीट क्राइम पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नागरिकों से अपील है कि सड़क पर चलते समय मोबाइल का प्रयोग सावधानी से करें।”