यूपी के 35 पीसीएस अधिकारी बनेंगे आईएएस: डीपीसी के बाद पदोन्नति की सूची तैयार, 1997 से 2012 बैच तक के नाम शामिल

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के करीब 35 पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता साफ हो गया है। 1997 से 2012 बैच तक के अधिकारियों के नाम पदोन्नति सूची में शामिल किए गए हैं। अब यह सूची मुख्यमंत्री कार्यालय की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, जहां अंतिम स्वीकृति मिलने पर अधिकारियों को आईएएस संवर्ग आवंटित किया जाएगा।

News Diary Today, Uttar Pradesh |

उत्तर प्रदेश : लोक निर्माण के विशेष सचिव प्रभूनाथ, रेजिडेंट कमिश्नर हरिश चन्द्र समेत कई ADM-एडीशनल कमिश्नर के नाम प्रस्तावित; जल्द केंद्र को भेजी जाएगी फाइनल सूची। उत्तर प्रदेश शासन में कार्यरत लगभग 35 पीसीएस अधिकारियों के भारतीय प्रशासनिक सेवा, आईएएस में पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय पदोन्नति समिति, डीपीसी की प्रक्रिया के बाद इन अधिकारियों के नाम आईएएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। सूची में 1997 बैच से लेकर 2012 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं, जो वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न विभागों और जनपदों में अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं और सूची में सबसे वरिष्ठ 1997 बैच के हरिश चन्द्र हैं जो फिलहाल फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग में रेजिडेंट कमिश्नर, कोलकाता के पद पर तैनात हैं। 1999 बैच के प्रभूनाथ विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग हैं। 2002 बैच की अंजू कटियार बोर्ड ऑफ रेवेन्यू में ओएसडी हैं। 2004 बैच के अमर पाल सिंह अतिरिक्त आयुक्त, बांदा हैं। 2008 बैच के आलोक वर्मा अतिरिक्त आयुक्त, वाराणसी हैं। 2010 बैच से सबसे ज्यादा 8 अधिकारियों के नाम हैं, जिनमें डॉ. विश्राम, अशोक कुमार कनौजिया, पुष्पराज सिंह, संजय कुमार सिंह, राज कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार पटेल, सुशीला और आलोक कुमार शामिल हैं। ये अधिकारी मिर्जापुर, लखनऊ, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, कानपुर और गोंडा में एडीएम व अतिरिक्त आयुक्त के पदों पर कार्यरत हैं और पदोन्नति सूची में 2011 बैच के सबसे अधिक 21 अधिकारियों के नाम हैं। इनमें वैभव मिश्रा एडीएम कुशीनगर, विवेक श्रीवास्तव सचिव एलडीए, योगानन्द पांडेय एडीएम सिटी अयोध्या, प्रदीप कुमार यादव एडीएम सहारनपुर, अमित कुमार अपर आयुक्त मेरठ मंडल, पूनम निगम डिप्टी सेक्रेटरी पीसीएस एसोसिएशन, डॉ. नितिन मदान एडीएम रामपुर, हर्ष देव पांडेय परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग, शैलेंद्र कुमार सिंह ओएसडी यमुना अथॉरिटी, नरेंद्र बहादुर सिंह एडीएम लखीमपुर खीरी, संतोष बहादुर सिंह एडीएम सहारनपुर, पंकज वर्मा सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, विजय कुमार सिंह द्वितीय सीआरओ देवरिया, अतुल कुमार अतिरिक्त नगर आयुक्त मुरादाबाद, अमित सिंह उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ, प्रियंका सिंह कमांडेंट डिफेंस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, अमित कुमार एडीएम कानपुर देहात, डॉ. सुनील कुमार वर्मा अतिरिक्त आयुक्त जीएसटी लखनऊ, गरिमा स्वरूप ओएसडी राज्य निर्वाचन आयोग, संदीप कुमार एडीएम हापुड़, राकेश कुमार सिंह एडीएम लखनऊ और डॉ. वैभव शर्मा एडीएम गोरखपुर शामिल हैं और 2012 बैच से विश्वभूषण मिश्रा का नाम प्रस्तावित है। वे वर्तमान में मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के पद पर तैनात हैं।

अब केंद्र को भेजी जाएगी सूची!

नियुक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों के अनुसार डीपीसी के बाद तैयार इस सूची को अब अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद फाइनल सूची संघ लोक सेवा आयोग और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार को भेजी जाएगी। केंद्र की मंजूरी के बाद सभी अधिकारियों को आईएएस संवर्ग आवंटित कर दिया जाएगा। पदोन्नति के बाद प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की कमी कुछ हद तक दूर होगी और प्रशासनिक मशीनरी को मजबूती मिलेगी।

जानिए किन 35 पीसीएस अधिकारियों का नाम आईएएस पदोन्नति सूची में शामिल है

1997 बैच
हरिश चन्द्र – रेजिडेंट कमिश्नर, कोलकाता
1999 बैच
प्रभूनाथ – विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग
2002 बैच
अंजू कटियार – ओएसडी, बोर्ड ऑफ रेवेन्यू
2004 बैच
अमर पाल सिंह – अतिरिक्त आयुक्त, बांदा
2008 बैच
आलोक वर्मा – अतिरिक्त आयुक्त, वाराणसी
2010 बैच
डॉ. विश्राम
अशोक कुमार कनौजिया
पुष्पराज सिंह
संजय कुमार सिंह
राज कुमार द्विवेदी
राकेश कुमार पटेल
सुशीला
आलोक कुमार
2011 बैच
वैभव मिश्रा – एडीएम, कुशीनगर
विवेक श्रीवास्तव – सचिव, एलडीए
योगानन्द पांडेय – एडीएम सिटी, अयोध्या
प्रदीप कुमार यादव – एडीएम, सहारनपुर
अमित कुमार – अपर आयुक्त, मेरठ मंडल
पूनम निगम – डिप्टी सेक्रेटरी, पीसीएस एसोसिएशन
डॉ. नितिन मदान – एडीएम, रामपुर
हर्ष देव पांडेय – परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग
शैलेंद्र कुमार सिंह – ओएसडी, यमुना अथॉरिटी
नरेंद्र बहादुर सिंह – एडीएम, लखीमपुर खीरी
संतोष बहादुर सिंह – एडीएम, सहारनपुर
पंकज वर्मा – सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
विजय कुमार सिंह द्वितीय – सीआरओ, देवरिया
अतुल कुमार – अतिरिक्त नगर आयुक्त, मुरादाबाद
अमित सिंह – उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ
प्रियंका सिंह – कमांडेंट, डिफेंस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट
अमित कुमार – एडीएम, कानपुर देहात
डॉ. सुनील कुमार वर्मा – अतिरिक्त आयुक्त, जीएसटी लखनऊ
गरिमा स्वरूप – ओएसडी, राज्य निर्वाचन आयोग
संदीप कुमार – एडीएम, हापुड़
राकेश कुमार सिंह – एडीएम, लखनऊ
डॉ. वैभव शर्मा – एडीएम, गोरखपुर
2012 बैच
विश्वभूषण मिश्रा – मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]