76वें गणतंत्र दिवस पर ग्रेटर नोएडा पुलिस लाइन में भव्य समारोह आयोजित, मंत्री बृजेश सिंह ने किया ध्वजारोहण

ग्रेटर नोएडा :- ग्रेटर नोएडा पुलिस लाइन में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस समारोह में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति रही, जिन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व और संविधान की महत्ता पर जोर दिया।

रैतिक परेड का भव्य आयोजन

समारोह के मुख्य आकर्षण रैतिक परेड का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व तीन परेड कमांडरों ने किया।

1. प्रथम परेड कमांडर: सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत उपाध्याय

2. द्वितीय परेड कमांडर: सहायक पुलिस आयुक्त पवन कुमार

3. तृतीय परेड कमांडर: सहायक पुलिस आयुक्त राकेश प्रताप सिंह

इन परेड कमांडरों ने अपनी टुकड़ियों का नेतृत्व करते हुए अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

संविधान की शपथ और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और भारतीय संविधान निर्माताओं के योगदान को याद किया गया। समारोह में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त शिव हरि मीणा (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिसकर्मियों को सम्मान और प्रोत्साहन

गणतंत्र दिवस के मौके पर 250 से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री बृजेश सिंह और पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कमिश्नरेट के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

पुलिस पदक: सहायक पुलिस आयुक्त कामिनी राठौर

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह: उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुण्डीर और लीडिंग फायरमैन सुग्रीव सिंह भदौरिया

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह: निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक बजरंग कुमार निगम और मुख्य आरक्षी राजीव कुमार चौबिया

सहायक पुलिस आयुक्त श्री विवेक रंजन राय (गोल्ड), निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा (गोल्ड), मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार (गोल्ड), आरक्षी रोहित कुमार (गोल्ड), निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे (सिल्वर), उपनिरीक्षक नवीन तोमर (सिल्वर), उपनिरीक्षक विपिन कुमार सागर (सिल्वर), उपनिरीक्षक जोगेन्द्र पाल सिंह (सिल्वर), मुख्य आरक्षी आशीष कुमार (सिल्वर), मुख्य आरक्षी रोहित कुमार (सिल्वर), मुख्य आरक्षी सुनील कुमार (सिल्वर), महिला आरक्षी पूजा देवी यादव (सिल्वर), महिला आरक्षी मोनी (सिल्वर), महिला आरक्षी चंचल (सिल्वर), आरक्षी यशवंत सिंह (सिल्वर), आरक्षी सचिन कुमार (सिल्वर), आरक्षी सचिन यादव (सिल्वर) को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया।गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान विविध प्रदर्शिनी के दौरान आपातकालीन सेवा डायल-112 वैन, बम निरोधक दस्ता व श्वान दल, फॉरेंसिक वैन, पुलिस रेडियो वाहन, दंगा निरोधक वज्र वाहन द्वारा प्रतिभाग किया गया।नन्हें परिंदे/ छात्र-छात्राओं को गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]