Noida News : नोएडा सेक्टर 82 आरडब्ल्यूए ने धूमधाम से मनाया 76वाँ गणतंत्र दिवस


:- सेक्टर-82, नोएडा में आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति का जश्न

नोएडा। सेक्टर-82 के ईडब्लूएस पॉकेट 7 में आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) द्वारा 76वाँ गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी सेक्टरवासियों ने राष्ट्रगान गाकर भारत माता के जयकारे लगाए। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा

ध्वजारोहण के बाद सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “आज का दिन हमारे देश के संविधान लागू होने का प्रतीक है। यह वह दिन है जब हमें अपने संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करना चाहिए। उनकी कुर्बानियों की बदौलत हम आज स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश में जीवन जी रहे हैं।”उन्होंने सभी सेक्टरवासियों से अपील की कि वे देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने कहा, “हमारा देश अनेकता में एकता का अद्भुत उदाहरण है। चाहे भाषा हो, वेशभूषा हो या धर्म, हमारी विविधता ही हमारी ताकत है। हमें मिलकर देश को शक्तिशाली और समृद्ध बनाना होगा।”

कार्यक्रम में बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने मिलकर देशभक्ति के गीत गाए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, शिववृत तिवारी,रमेश चंद्र शर्मा, घनश्याम जोशी, नवीन पंत, एल एम फुलेरा, आरके शर्मा, विष्णु शर्मा, राजेश पाठक, गुड्डू चौधरी, सुभाष शर्मा, कोमल यादव, विकाश शर्मा, बच्चे लाल, प्रकाश जोशी, वी के भारद्वाज, सर्वेश तिवारी, हरि सिंह , अनूप सिंह, राकेश कुमार, नवल मिश्रा, उमाकांत त्रिपाठी, धीरज कान्याल, प्रमोद काला, किशोर कपूर, सोहनवीर सिंह, विनोद नायक, कमल पात्रा, महेंद्र पाल सिंह, श्रीराम त्रिपाठी, जितेंद्र द्विवेदी, अखिल द्विवेदी, मनोज गुप्ता, पप्पू सिंह, जितेंद्र कुमार, अंगद तोमर, राजवीर सिंह रमेश गुप्ता सहित तमाम आरडब्लूए पदाधिकारी एवं सेक्टर वासी मौजूद रहे।